मिडिया
December 5, 2020
महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को सुसाइड मामले में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ 1914 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि इस चार्जशीट में अर्णब के खिलाफ प्रमुख आरोप हटा लिए गए है। उनपर पहले आरोप था कि अप्रैल 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को सुसाइड के लिए उकसाने वाले साजिशकर्ताओं में अर्णव गोस्वामी समेत तीन आरोपी शामिल हैं लेकिन पुलिस ने अब अर्णब का नाम हटा लिया है।
बता...
December 5, 2020
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा तेज होता जा रहा है। सरकार के साथ चार दौर की वार्ताओं के बाद भी कोई नतीजा ना निकलने के बाद अब गुरुवार को पांचवे दौर की बातचीत है।
किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। शनिवार की बातचीत में सरकार कुछ अहम मुद्दों पर किसान संगठनों से अपने हिसाब से सहमति की आस रख रही है। क्योंकि संगठन साफ कर चुके हैं कि अगर...
December 4, 2020
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि अगर शनिवार को होने वाले एक और दौर की चर्चा अनिर्णायक होती है, तो वे राष्ट्रीय राजधानी में अधिक सड़कें और खाद्य उत्पादों की आपूर्ति ठप करके विरोध प्रदर्शन को तेज करेंगे। गौरतलब है कि विज्ञान भवन में गुरुवार को केंद्र सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच चौथे...
December 4, 2020
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने सीने में दर्द की शिकायत की है। राजेवल कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र के साथ बातचीत करने वाले किसान समूह का हिस्सा हैं। राजेवाल 34 से अधिक उन किसान नेताओं के समूह का हिस्सा हैं, जिन्होंने सरकार के समक्ष पांच सूत्री मांग रखी थी।
इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक विशिष्ट कानून की रूपरेखा तैयार...
December 4, 2020
पटना। केंद्र सरकार के हाल के बनाए गए तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने पांच दिसंबर को पूरे बिहार में चक्का जाम आंदोलन का निर्णय लिया है। यह चक्का जाम आंदोलन भाकपा-माले, अखिल भारतीय किसान महासभा व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया जाएगा।
पटना में आयोजित भाकपा-माले की केंद्रीय कमेटी की बैठक में किसान विरोधी कृषि कानूनों के...
December 4, 2020
उत्तर प्रदेश धर्मांतरण कानून बनने के बाद लखनऊ पुलिस ने आपसी सहमति से दो परिवारों के बीच हो रही एक अंतरधार्मिक शादी को रुकवा दिया है। बीते बुधवार शाम आपसी सहमति से एक हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से शादी हो रही थी, जिसे सूचना मिलने पर पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को नए धर्मांतरण कानून का हवाला देते हुए, पहले इस शादी के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेने के लिए कहा है।
यह मामला...
December 4, 2020
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने कृषि कानूनों और बिजली (संशोधन) विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चल रहे आंदोलन में कृषि कानूनों की वापसी के साथ बिजली (संशोधन) विधेयक-2020 को वापस लेने की भी मांग की गई है। फेडरेशन ने इन किसानों को समर्थन देने का...
December 3, 2020
भोपाल। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश के किसान भी आगे आने लगे हैं। ग्वालियर के डबरा-भितरवार क्षेत्र के कई किसान तो दिल्ली की ओर कूच कर गए हैं, वहीं अन्य हिस्सों के किसान दिल्ली जाने की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के तीन कानूनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसान दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।...
December 3, 2020
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020' और उत्तराखंड के 'फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट 2018' को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है। अधिवक्ता विशाल ठाकरे और अभय सिंह यादव के साथ ही कानून शोधकर्ता प्रणवेश की ओर से यह याचिका दायर की गई है।
याचिका में कहा गया है कि यूपी अध्यादेश संविधान के मूल ढांचे को बिगाड़ने वाला...
December 3, 2020
कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर बुधवार 2 दिसंबर को पटना में भाकपा माले सहित अन्य वाम दलों के आह्वान पर सभा आयोजित की गई तथा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम में भाकपा-माले, भाकपा और सीपीएम के अलावा राजद के नेताओं ने भी भाग लिया।
भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राजद नेता आलोक मेहता, सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार, सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, माले के राज्य सचिव...