मिडिया
December 19, 2020
देश की आजादी से पहले कृषि सुधारों की वकालत करने वाले सर छोटू राम के धेवते (पोते) और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरियाणा के दिग्गज भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया है। जहां भाजपा खेमे में इसे बड़ी बगावत के तौर पर देखा जा रहा है वहीं किसान आंदोलन को इससे ताकत मिलती दिख रही है।
दरअसल चौधरी बीरेंद्र सिंह का हरियाणा की राजनीति में अच्छा खासा दखल है। उनके बेटे...
December 19, 2020
कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर से शुरू हुए आंदोलन को धार देने के लिए शनिवार को बड़ौत में खाप चौधरियों के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर कब्जा कर नया मोर्चा खोल दिया। चौरासी गांव की देश खाप ने इसका ऐलान किया था। जिले की चौबीसी खाप छपरौली, चौगामा खाप, लाकड़ा चौहान और राठी समेत अन्य खाप पंचायतों का समर्थन मिल जाने से किसानों की ताकत बढ़ेगी।
किसान आंदोलन के समर्थन में...
December 19, 2020
नए बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से हजारों किसान राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस आंदोलन को अब पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए बहुगुणा ने कहा कि वह 'अन्नदाता' की मांगों का समर्थन करते हैं।
सुंदरलाल बहुगुणा उत्तराखंड के टिहरी जनपद के रहने...
December 19, 2020
देश के 10 जाने माने वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर कृषि कानून को निरस्त करने की मांग की है। इसके साथ ही इन सभी ने कारण भी बताए हैं कि क्यों ये बिल से किसी को फायदा नहीं होने वाला है। अर्थशास्त्रियों ने किसान संगठनों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए सरकार से आह्वान किया है और पूछा है कि क्या ये उपाय वास्तव में किसानों और अर्थव्यवस्था...
December 19, 2020
नए कृषि कानून के विरोध में देशभर के किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड और केंद्र की बेरूखी की वजह से किसानों को मुसीबतों और मौत का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की लगातार मौतें हो रही है।
नवभारत टाइम्स के मुताबिक अब तक 29 किसानों की मौत हो चुकी है। किसान नेताओं का कहना है कि सर्दी की वजह से कई ऐसे किसान हैं, जो बीमार पड़ रहे...
December 18, 2020
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। किसानों का आंदोलन गुरुवार को 23वें दिन जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चारों तरफ किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं, यह दायरा व्यापक होता जा रहा है। जो किसान दिल्ली नहीं आ पा रहे वे क्षेत्रीय स्तर पर कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में किसान...
December 18, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर का निर्माण बर्दाश्त नहीं कर पा रहे विपक्ष के द्वारा गुमराह बताकर खारिज करने से नहीं चूक रहे हैं। तो वहीं, उनकी सरकार किसान नेताओं पर सीधा शिकंजा कसने में जुट गई है। इस कड़ी में किसान आंदोलन का प्रचार करने पर किसान नेताओं को 50-50 लाख रुपये का मुचलका नोटिस थमाते हुए पाबंद करना शुरू कर दिया गया है।
कृषि...
December 18, 2020
इस समय जब कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू बॉर्डर किसानों का आंदोलन जारी है वहीं दूसरी ओर दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर एक और मोर्चा यूपी गेट पर ताकत हासिल कर रहा है। गुरुवार 17 दिसंबर को खाप पंचायत के लिए सैकड़ों किसान आए।
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने सबरंगइंडिया को बताया, अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राम सभाओं के किसान और नेता बड़े पैमाने...
December 18, 2020
मुंबई पुलिस ने टीआरपी घोटाले की अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए गुरुवार 17 अक्टूबर को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) रोमिल रामगढ़िया को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। टीआरपी घोटाले की जांच में यह 14वीं गिरफ्तारी है।
इससे पहले रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। विकास को 15...
December 18, 2020
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में 189 देशों में मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) की सूची में भारत को 131वां स्थान प्राप्त हुआ। मानव विकास सूचकांक किसी राष्ट्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन के स्तर का मापन है।
मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 69.7 साल थी। बांग्लादेश में यह 72.6 साल और पाकिस्तान में...