मिडिया
April 24, 2017
जो लोग 23 अप्रैल, 2017 को जंतर-मंतर पर सुबह आए और दोपहर में निकल गए, ये कहानी उनके लिए है। जो लोग एक रात पहले वहां पहुंचने का आह्वान कर के खुद नहीं आए, ये कहानी उनके लिए है। जो लोग आए, लेकिन शाम सवा छह बजे कुमार विश्वास के जाने के साथ ही निकल लिए, ये कहानी उनके लिए है। ये कहानी उनके लिए भी है जो मैदान साफ़ होने तक डटे रहे, लेकिन जिनकी निगाह इधर नहीं गई।
कहानी मंडोला गांव की है।...
April 20, 2017
देश के चुनिंदा गंभीर और तेज़-तर्रार टीवी ऐंकरों में शुमार किए जाने वाले करन थापर अब इंडिया टुडे चैनल के हिस्से नहीं रहे। करन थापर सोमवार से शुक्रवार तक शाम साढ़े सात बजे ‘टू द प्वाइंट; नाम से शो करते थे जिसमें देश की किसी ज्वलंत मुद्दे पर गंभीर चर्चा होती थी। वैसे उनका अनुबंध 31 मार्च तक ही था लेकिन उन्होंने अपना आख़िरी शो 14 अप्रैल को श्रीनगर में हुए बेहद कम मतदान पर किया था। अनुबंध के...
April 18, 2017
किसी और मुल्क में यह संभव है कि नहीं लेकिन भारत में यह बहुत आसानी से हो जाता है कि किसी समुदाय के खिलाफ आप गलत खबर दिखाकर भी टीआरपी बटोर सकते हैं, मुनाफा कमा सकते हैं, वाहवाही लूट सकते हैं। यह टीआरपी बटोरने और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की ही मारामारी है कि ‘हलाला सर्विस सेंटर’ के नाम पर इंडिया टीवी द्वारा 15 और 16 मार्च दो दिन रात 8 बजे फर्जी खबर दिखाई जाती है, लोग चैनल में फोन कर...
April 17, 2017
भड़काऊ अंदाज़ और आग लगाऊ भाषा के लिए पहचाने जाने वाले चैनल सुदर्शन न्यूज़ के मालिक सुरेश चह्वाण को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया। संभल के अमनपसंद लोगों ने सुदर्शन न्यूज़ के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और मामला राज्यसभा में भी उठा था। गिरफ्तारी के बाद सुरेश चह्वाण ने गिड़गिड़ाते हुए संभल कोर्ट में बूढ़े माँ-बाप का हवाला देते हुए ज़मानत की गुहार लगाई। जमानत मिल गई।
दिलचस्प...
April 15, 2017
ब्राह्मणवाद और आंबेडकरवाद भारतीय चिंतन परंपरा के दो अलग ध्रुव हैं। इनमें से एक घटेगा, तो दूसरा बढ़ेगा। एक मिटेगा, तो दूसरा बचेगा। आंबेडकर की नजर में आरएसएस जिन लोगों का संगठन है, वे बीमार हैं और उनकी बीमारी बाकी लोगों के लिए खतरा है।
राष्ट्र निर्माता के रूप में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की विधिवत स्थापना का कार्य 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की राजपत्र में की गई घोषणा के साथ...
April 15, 2017
(गुजरात के पाटन जिला स्थित वडावली गांव में पांच से आठ हज़ार की भीड़ ने मुस्लिम बस्ती पर हमला कर के करीब 100 घरों को 24 मार्च को जला दिया था और भारी लूट मचाई थी। गांव के अधिकतर पुरुष उस वक्त हाजी अली के उर्स में बाहर गए हुए थे। पुलिस हमलावरों के साथ थी, तो तबाही बड़े पैमाने पर हुई। गांव के हिंदू ग्रामीणों ने मुस्लिमों की काफी मदद करने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। दो लोग हमले में मारे...
April 13, 2017
धार्मिक भावनाएं भड़काने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुदर्शन न्यूज के संपादक और सीएमडी सुरेश चव्हाणके को लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार(12 अप्रैल) देर रात गिरफ्तार कर लिया है। चैनल के सीएमडी सुरेश चव्हाण एक कार्यक्रम के लिए संभल जा रहे थे, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सुरेश चव्हाण पर संभल में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। संपादक...
April 13, 2017
मेरठ में जबरदस्ती लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी करने वाला मुख्यमंत्री योगी की हिन्दु युवा वाहिनी के नेता नगेन्द्र सिंह तौमर मीडिया के सामने अपने बयान से पलट गए। मेरठ के एक घर में जबरदस्ती घुसकर मोरल पुलिसिंग के नाम पर युवा जोड़े के साथ बदसलूकी करने, अपमानित करने के अलावा डराने-धमकाने की कार्यवाही को हिन्दु युवा वाहिनी के नेता नगेन्द्र सिंह तौमर ने अपने नेतृत्व में अंजाम दिया। इसके बाद अचानक से यह...
April 11, 2017
जिले में एक निजी चैनल के प्रधान सम्पादक समेत दो लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने वाली खबरें दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल बृज मोहन गिरि ने बताया कि नौ अप्रैल को कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक निजी चैनल ने पिछले दिनों दो सम्प्रदायों के बीच धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाले कार्यक्रम दिखाए।
पीटीआई की खबर के अनुसार, चैनल पर इस...
April 5, 2017
केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को टीवी पर होने वाली बहसों को लताड़ लगाते हुए कहा कि टीवी चैनल ”शिष्टता, विनम्रता और पेशेवर आचार” की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। अदालत की नाराज़गी विशेष रूप से उन मलयाली चैनलों से थी जिन्होंने सतर्कता विभाग के निदेशक के निलंबन के संबंध में अनावश्यक बहसों को जन्म देकर उच्च अदालत के न्यायाधीश को ही विवाद में खींच लिया...