मिडिया
April 5, 2017
बड़ी शख्सियतों की परछाइयों तक से मुझे डर लगता है या खुलकर कहूं तो एलर्जी है। अनगिनत नामचीन लोगो से टकराने के बावजूद कभी निजी पीआर में नहीं पड़ा। मेरे व्यकित्व की अपनी सीमाएं, मेरा इगो, आप जो भी मानें। ऐसे में मुझे अपने किसी समकालीन या हमपेशा आदमी पर लेख लिखना पड़े तो ये वाकई बहुत कष्टप्रद है। कष्ट के साथ थोड़ी सी मात्रा ईर्ष्या की भी कहीं ना कहीं ज़रूर होगी ये मैं स्वीकार करता हूं। फिर भी...
April 3, 2017
एबीपी के मराठी चैनल एबीपी माझा के ख़िलाफ़ इन दोनों सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त कैंपेन चल रहा है। लोगों का आरोप है कि एबीपी माझा पूरी तरह से बीजेपी की गोद में बैठ गया है। इसलिए इसका बहिष्कार किया जाना चाहिए।
दरअसल, 23 मार्च को मुंबई मंत्रालय (सचिवालय) पहुँचे किसान रामेश्वर भुसारे की पुलिस ने पिटाई कर दी थी। वे अपनी बर्बाद फ़सल का मुआवज़ा माँगने आये थे। भुसारे औरंगाबाद जिले के कन्नड़...
April 1, 2017
युवा पत्रकार प्रियभाँशु रंजन ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में आठ साल पूरे करने के मौक़े पर जो फ़ेसबुक पोस्ट लिखी है, वह तमाम टीवी चैनलों और कथित मुख्यधारा पत्रकारिता को आईना दिखाने जैसा है। एक ज़माने में मोटी सैलरी के चक्कर में ना जाने कितने बड़े-छोटे पत्रकार कॉरपोरेट पत्रकारिता के साथ नत्थी हुए, लेकिन बीते दस-बारह सालों में ख़ुद को बचाये रखने और ‘कॉरपोरेट एजेंडा’ पूरा करने के...
March 31, 2017
नई दिल्ली। न्यूज 24 की पत्रकार साक्षी जोशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुजरात से संदीप उपाध्याय को गिरफ़्तार कर लिया है। साक्षी जोशी ने फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। हाल ही में साक्षी ने फ़ेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट किया था। उस स्टेटस पर संदीप उपाध्याय नाम के एक शख़्स ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में रहना है तो योगी आदित्यनाथ का समर्थन करना होगा...
March 29, 2017
प्रख्यात लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार(28 मार्च) को ट्वीट कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी), पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के चलते उन्हें कई धमकी भरे ईमेल आए हैं। गुहा ने कहा कि उन्हें ऐसे मेल आ रहे हैं जिनमें चेतावनी दी गई कि पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा की आलोचना नहीं करें।
फाइल फोटो: DNA
...
March 27, 2017
साम्प्रदायिकता से मुक़ाबला करने के लिए सब सह-अस्तित्व के मुक़ाम की ओर बढ़ें।
Interview with ओम थानवी
न्यूज़क्लिक और कम्युनलिज़म कॉम्बैट ने वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी से ख़ास मुलाक़ात की। इस बातचीत में ओम थानवी ने पत्रकारिता, समाज और साहित्य जगत के मौजूदा हालात पर प्रकाश डाला। साथ ही, इन क्षेत्रों के आपसी संबंधों पर अपने विचार रखे। उनके मुताबिक मौजूदा मीडिया अपनी...
March 24, 2017
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाने वाली एक किताब में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को महापुरुष बता कर पढ़ाया जा रहा है।
देश के भावी पत्रकारों को पढ़ाई जाने वाली किताबें भी देश की बदली हुई हवा के मुताबिक ढाल कर बनाई जाने लगी है। जिसका ताजा उदाहरण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की पत्रकारिता पुस्तक में देखा...
March 24, 2017
नई दिल्ली। जदयू के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव ने देश में इस समय चल रही पत्रकारिता और मीडिया के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारिता के नाम पर गोरखधंधा चलाया जा रहा है।
राज्यसभा में बुधवार को शरद यादव ने देश की मीडिया के रवैये पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में मीडिया के मालिक सरकार के ग़ुलाम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो पत्रकार सरकार के खिलाफ लिखने का साहस...
March 23, 2017
नई दिल्ली। यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही फेसबुक पर उनके समर्थकों और विरोधियों की भीड़ नजर आई। योगी आदित्यनाथ के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटोशॉप्ड फोटो शेयर करने के मामले में एक छात्रनेता को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। साथ ही बैंगलौर में एक लड़की पर भी मामला दर्ज किया गया है। लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के फैन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
दरअसल न्यूज 24 की स्पेशल...
March 23, 2017
अखबार के स्पष्टीकरण और माफीनामे के बावजूद नजीब के संबंध में फर्जी खबर लिखने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्टर राजशेखर झा को अब तक नहीं हटाया गया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर झा को बरखास्त करने की मांग ने ज़ोर पकड़ा। पत्रकारों को तो छोड़ दें, यहां तक कि फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर के राजशेखर झा को बरखास्त करने की मांग उठाई है।
झा...