मिडिया

April 29, 2017
20 अप्रैल की सुबह एक बार फिर क्राइम रिपोर्टरों की मानों लॉटरी निकल आई थी. वजह यूपी पुलिस के एंटी टेररिज़्म स्क्वायड समेत पांच राज्यों की पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक ‘टेरर मॉड्यूल’ का ख़ुलासा थी. यह ख़बर ब्रेक की थी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने, जिसके फ़ौरन बाद टीवी के क्राइम रिपोर्टर ‘देश में फैले आतंकी नेटवर्क’ पर कथा-कीर्तन करते हुए स्क्रीन पर देखे गए. क्राइम रिपोर्टर के...
April 27, 2017
  युनाइटेड किंगडम ब्रॉडकास्ट रेगुलेटर (ofcom) ने टाइम्स नाऊ को ख़बर दिखाने में पक्षपात करने को दोषी पाया है। यह ब्रॉडकास्ट कोड का उल्लंघन है। युनाइटेड किंगडम में प्रसारण बंद होने की आशंका से घिरे ‘टाइम्स ग्लोबल’ ने आश्वासन दिया है कि उसके प्रेजेंटर (ऐंकर या प्रस्तोता) अपनी व्यक्तिगत राय ज़ाहिर नहीं करेंगे और कंपनी अपने स्टाफ़ को ‘निष्पक्ष तरीक़े से ख़बर दिखाने’ के...
April 26, 2017
इंडिया टुडे न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार (24 अप्रैल) को हुए नक्सली हमले को लेकर नंदिनी सुंदर को अपने लाइव डिबेट के लिए बुलाया था जिसको लेकर राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज की है। अपने कानूनी नोटिस में, शिकायतकर्ता ने सरदेसाई और इंडिया टुडे के संपादकीय बोर्ड के अन्य सदस्यों...
April 26, 2017
ना के बराबर ही मीडिया संस्थान ऐसे होंगे, जिनका छत्तीसगढ़ में कोई स्थायी प्रतिनिधि होगा और वहां के हालात की ख़बरें आप तक रोज़ पहुंचती होगी. सुकमा हमले के बाद आपने टीवी स्क्रीन पर एक शब्द देखा होगा ग्राउंड रिपोर्टिंग, ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्ट. आम तौर पर लाल रंग से ग्राउंट ज़ीरो लिखा होता है. जहां से रिपोर्टिंग ज़ीरो है, वहां के ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग हो रही है. ग्राउंड ज़ीरो का मतलब क्या होता है,...
April 24, 2017
जो लोग 23 अप्रैल, 2017 को जंतर-मंतर पर सुबह आए और दोपहर में निकल गए, ये कहानी उनके लिए है। जो लोग एक रात पहले वहां पहुंचने का आह्वान कर के खुद नहीं आए, ये कहानी उनके लिए है। जो लोग आए, लेकिन शाम सवा छह बजे कुमार विश्‍वास के जाने के साथ ही‍ निकल लिए, ये कहानी उनके लिए है। ये कहानी उनके लिए भी है जो मैदान साफ़ होने तक डटे रहे, लेकिन जिनकी निगाह इधर नहीं गई। कहानी मंडोला गांव की है।...
April 20, 2017
देश के चुनिंदा गंभीर और तेज़-तर्रार टीवी ऐंकरों में शुमार किए जाने वाले करन थापर अब इंडिया टुडे चैनल के हिस्से नहीं रहे। करन थापर सोमवार से शुक्रवार तक शाम साढ़े सात बजे ‘टू द प्वाइंट; नाम से शो करते थे जिसमें देश की किसी ज्वलंत मुद्दे पर गंभीर चर्चा होती थी। वैसे उनका अनुबंध 31 मार्च तक ही था लेकिन उन्होंने अपना आख़िरी शो 14 अप्रैल को श्रीनगर में हुए बेहद कम मतदान पर किया था। अनुबंध के...
April 18, 2017
किसी और मुल्क में यह संभव है कि नहीं लेकिन भारत में यह बहुत आसानी से हो जाता है कि किसी समुदाय के खिलाफ आप गलत खबर दिखाकर भी टीआरपी बटोर सकते हैं, मुनाफा कमा सकते हैं, वाहवाही लूट सकते हैं। यह टीआरपी बटोरने और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की ही मारामारी है कि ‘हलाला सर्विस सेंटर’ के नाम पर इंडिया टीवी द्वारा 15 और 16 मार्च दो दिन रात 8 बजे फर्जी खबर दिखाई जाती है, लोग चैनल में फोन कर...
April 17, 2017
भड़काऊ अंदाज़ और आग लगाऊ भाषा के लिए पहचाने जाने वाले चैनल सुदर्शन न्यूज़ के मालिक सुरेश चह्वाण को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया। संभल के अमनपसंद लोगों ने सुदर्शन न्यूज़ के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और मामला राज्यसभा में भी उठा था। गिरफ्तारी के बाद सुरेश चह्वाण ने गिड़गिड़ाते हुए संभल कोर्ट में बूढ़े माँ-बाप का हवाला देते हुए ज़मानत की गुहार लगाई। जमानत मिल गई। दिलचस्प...
April 15, 2017
ब्राह्मणवाद और आंबेडकरवाद भारतीय चिंतन परंपरा के दो अलग ध्रुव हैं। इनमें से एक घटेगा, तो दूसरा बढ़ेगा। एक मिटेगा, तो दूसरा बचेगा। आंबेडकर की नजर में आरएसएस जिन लोगों का संगठन है, वे बीमार हैं और उनकी बीमारी बाकी लोगों के लिए खतरा है।   राष्ट्र निर्माता के रूप में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की विधिवत स्थापना का कार्य 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की राजपत्र में की गई घोषणा के साथ...
April 15, 2017
(गुजरात के पाटन जिला स्थित वडावली गांव में पांच से आठ हज़ार की भीड़ ने मुस्लिम बस्‍ती पर हमला कर के करीब 100 घरों को 24 मार्च को जला दिया था और भारी लूट मचाई थी। गांव के अधिकतर पुरुष उस वक्‍त हाजी अली के उर्स में बाहर गए हुए थे। पुलिस हमलावरों के साथ थी, तो तबाही बड़े पैमाने पर हुई। गांव के हिंदू ग्रामीणों ने मुस्लिमों की काफी मदद करने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। दो लोग हमले में मारे...