नंदिनी सुंदर को शो में बुलाए जाने पर राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी

Published on: April 26, 2017
इंडिया टुडे न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार (24 अप्रैल) को हुए नक्सली हमले को लेकर नंदिनी सुंदर को अपने लाइव डिबेट के लिए बुलाया था जिसको लेकर राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज की है।

राजदीप

अपने कानूनी नोटिस में, शिकायतकर्ता ने सरदेसाई और इंडिया टुडे के संपादकीय बोर्ड के अन्य सदस्यों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की मांग की। बाद में राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर लिखा, अब आरडब्लू लूनी (दाएं विंग) तय करेंगे कि कौन से शो में आमंत्रित हों! वाह! नफरत-माँगर्स ठीक है, विद्वान नहीं!
 
सरदेसाई इंडिया टुडे समूह में सलाहकार संपादक के रूप से जुड़े हुए है। सरदेसाई भारत में कुछ पत्रकारों में से एक है जो हमेशा सच्चाई के लिए जाने जाते है। सरदेसाई ने इस शो को इंडिया टुडे पर सोमवार रात (24 अप्रैल) को प्रसारित किया था।

 
शो में नंदिनी सुंदर ने कहा था कि, सरकार को माओवादियों के साथ बातचीत करना चाहिए। “सरकार ऐसा नहीं मानती कि यह आपके अपने लोगों के खिलाफ युद्ध करने का तरीका नहीं है, अगर सरकार नागा लोगों के साथ बातचीत कर सकती है, तो वह माओवादियों के साथ बातचीत क्यों नहीं कर सकतीं?”।

 
जिसके बाद मंगलवार की रात, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने सरदसाई के खिलाफ दायर की गई शिकायत को ट्वीट किया। अपने ट्वीट में, अग्निहोत्री ने लिखा, शहरी नक्सल, नंदिनी सुंदर को आमंत्रित करने के लिए @सरदेसायराजदीप के खिलाफ दायर कानूनी शिकायत दर्ज की गई इस तरह हम शहरी नक्सलियों को एक-एक करके खत्म करते हैं।

 
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार (24 अप्रैल) को नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। जिस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हो गए थे। जबकि आठ जवान घायल हैं साथ ही नक्सली जवानों के हथियार भी लूट कर ले गए हैं।

Courtesy: Janta Ka Reporter
 

बाकी ख़बरें