मिडिया
August 7, 2018
दोस्तों, मेरे पास कोई सचिवालय नहीं है। आए दिन लोगों के इतने मेसेज आते हैं कि सबको पढ़ना भी बस की बात नहीं रही। पढ़कर वादा करना भी मुश्किल है। तादाद इतनी है कि 90 फीसदी तो यूं ही पढ़कर डिलिट कर देना पड़ता है। कोई दस बीस नहीं, हर दिन पांच सौ से हज़ार तक मुझे मेसेज आते हैं। कैसे सब पढ़ सकता हूं और कैसे सबकी स्टोरी कर सकता हूं। मेरे पास उतने रिपोर्टर नहीं हैं। जो अधिकारियों से भी बात करे, उनकी...
August 6, 2018
क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वो कह दिया जो सब जानते हैं। उनका बयान आया कि आरक्षण लेकर क्या करोगे, सरकार के पास नौकरी तो है नहीं। बाद में नितिन गडकरी की सफाई आ गई कि सरकार आरक्षण का आधार जाति की जगह आर्थिक नहीं करने जा रही है। मगर इसी बयान का दूसरा हिस्सा भी था कि सरकार के पास नौकरी है नहीं। क्या वाकई सरकार या सरकारों के पास नौकरी नहीं है या वो देना नहीं चाहती हैं? आइये ज़रा इस पर विचार...
व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनी इस फ़िल्म को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चश्मे से मत देखिए
August 5, 2018
सिनेमा हमेशा सिनेमा के टूल से नहीं बनता है। उसका टूल यानी फ़ार्मेट यानी औज़ार समय से भी तय होता है। व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनी इस फ़िल्म को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चश्मे से मत देखिए। व्हाट्स एप ने हमारा आपका क्या हाल कर दिया है, उससे देखिए। एक फ़िल्मकार तय करता है वह उसी के फ़ार्मेट में जवाब देगा।
वह जवाब देकर निकल जाता है। उतनी ही चालाकी और साहस के साथ। इस दौर में...
August 5, 2018
देश भर में होशियार लोग बहस चलाते हैं कि "आरक्षण" का आधार आर्थिक हो। हम भी मान लेते है कि आरक्षण का आधार आर्थिक हो लेकिन आप भी यह मान लीजिये कि जाति का आधार आर्थिक हो।देश मे यह बहस क्यों नही चलती कि जाति खत्म हो? जातियां मजबूत हो रही हैं,खाप पंचायते फैसले सुना रही हैं, जातीय आधार पर राजनैतिक दल अपनी पार्टियों के टिकट दे रहे हैं, सत्ता आने पर जातीय आधार पर भेदभाव हो रहा है या होने का आरोप...
August 4, 2018
मित्रों, भूल जाइए कि पुण्य प्रसून वाजपेयी/अभिसार शर्मा नाम का कोई पत्रकार है. इनके होने और न होने से कोई फर्क नहीं पडता. आपका संपादक आज आपको अधिकार दे दे तो आप भी वाजपेयी है, अभिसार है, रविश है, फलाना है, ढिमकाना है.
आप इन्हें क्रांतिकारी मानते है तो मानिए. मैं सिर्फ नौकरीपेशा पत्रकार मानता हूं. क्यों? क्योंकि क्रांतिकारी खबर के नाम पर जो खबर वो हमें दिखाते है, वो हिमशैल का ऊपरी हिस्सा भी...
August 4, 2018
पुण्यप्रसून वाजपई के दो ट्वीट
सियासत/सत्ता/संसद का स्तर समझे...
मीडिया पर चार शब्द सही तरीक़े से विपक्ष संसद के भीतर बोल नहीं पाता...
मंत्री का जवाब तथ्य से परे ग़लतबयानी पर टिकता है...
जब दख़ल नहीं तो क्या आदृश्य शक्तियों का बोलबाला है..
खानापूर्ति करने के लिए संसद चलायी जाती है..
सोचिए ज़रूर.....
10:51 PM · Aug 3, 2018
----------
संजय’ ही धृतराष्ट्र हो जाए तो फिर...
August 3, 2018
#एबीपीन्यूज़ में पिछले 24 घंटों में जो कुछ हो गया, वह भयानक है. और उससे भी भयानक है वह चुप्पी जो फ़ेसबुक और ट्विटर पर छायी हुई है. भयानक है वह चुप्पी जो मीडिया संगठनों में छायी हुई है.
मीडिया की नाक में नकेल डाले जाने का जो सिलसिला पिछले कुछ सालों से नियोजित रूप से चलता आ रहा है, यह उसका एक मदान्ध उद्-घोष है. मीडिया का एक बड़ा वर्ग तो दिल्ली में सत्ता-परिवर्तन होते ही अपने उस ‘हिडेन...
August 3, 2018
भारत में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट मेडिसिन या तकनीक की अकेली पढाई पूरी कौम और संस्कृति के लिए कितनी घातक हो सकती है ये साफ नजर आ रहा है। इस श्रेणी के भारतीय युवाओं में समाज, सँस्कृति, साहित्य, इतिहास, धर्म की अकादमिक समझ लगभग शून्य बना दी गयी है। ये तकनीक के "बाबू" देश के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
अकेली तकनीक,साइंस, मैनेजमेंट या मेडिसिन पढ़ने वालों से कभी बात करो तो पता चलता है कि ये...
August 3, 2018
प्रसून को इस्तीफ़ा देना पड़ा है। अभिसार को छुट्टी पर भेजा गया है। आप को एक दर्शक और जनता के रूप में तय करना है। क्या हम ऐसे बुज़दिल इंडिया में रहेंगे जहाँ गिनती के सवाल करने वाले पत्रकार भी बर्दाश्त नहीं किए जा सकते? फिर ये क्या महान लोकतंत्र है? धीरे धीरे आपको सहन करने का अभ्यास कराया जा रहा है।
आपमें से जब कभी किसी को जनता बनकर आवाज़ उठानी होगी, तब आप किसकी तरफ़ देखेंगे। क्या इसी गोदी...
August 2, 2018
अम्बानी के टुकड़े खोर पत्रकारों से आबाद यह मीडिया यह सच आपको कभी नही बताएगी इसलिए इस ख़बर को यही पर पढ़ लीजिए.
कल हम एक अंतराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल में रिलायंस द्वारा डाली गयी 30 हजार करोड़ की डकैती का मुकदमा हार गए हैं.
दरअसल वहाँ पर मोदी सरकार की नही भारत की जनता की हार हुई है और एक पूंजीपति की जीत हुई है और वो भी एक ऐसे केस में जो साफ साफ चोरी और सीनाजोरी का मामला था,
यह वाकई में चोरी का...