मिडिया
April 26, 2019
अंतर्राष्ट्रीय कारणों से कच्चे तेल के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं लेकिन भारत में दाम नहीं बढ़ रहे हैं। अमरीका ने ईरान से तेल ख़रीदने पर प्रतिबंध लगाया है। भारत को इस प्रतिबंध से छूट मिली थी। तब इसे विदेश नीति की सफलता के रूप में प्रचारित किया गया था।
अमरिका ने उस छूट को वापस ले लिया है। 2 मई के बाद से भारत ईरान से तेल आयात नहीं कर सकेगा। रूस ने अपना निर्यात कम कर दिया है। इन कारणों से...
April 26, 2019
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खबरों के नाम पर पाठकों के साथ धोखाधड़ी के 20 मामले चुनाव आयोग द्वारा पकड़े गए हैं। पैसे लेकर प्रत्याशियों की खबरें छापने के अधिकतर मामले भाजपा से जुड़े हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मामले भाजपा प्रत्याशियों से जुड़े हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर मेनस्ट्रीम मीडिया के समाचार चैनलों और अखबारों को पेड न्यूज़ के ज़रिये अपना भोपू बना चुकी राजनीतिक पार्टियों की घुसपैठ अब...
April 26, 2019
क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी का निलंबन खत्म कर दिया गया है और चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। यह खबर आज इंडियन एक्सप्रेस में पहले पन्ने पर दो कॉलम में है. शीर्षक है, प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले अधिकारी का निलंबन केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने रोका, चुनाव आयोग ने...
April 25, 2019
शाहजहांपुर. बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की चौकीदारी की है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के चुनाव में ‘‘नमो-नमो'' जपने वालों का सफाया हो जाएगा। मायावती ने शाहजहांपुर की एक चुनावी जनसभा में कहा, ''नाटकबाजी और जुमलेबाजी से सरकार नहीं बनती। प्रधानमंत्री...
April 24, 2019
टेलीग्राफ ने पहले पन्ने पर बिलकिस बानो के अलावा एक और खबर प्रमुखता से छापी है। हिन्दुस्तान टाइम्स ने भी इसे खासा महत्व दिया है। खबर है, मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत। ईवीएम में गड़बड़ी की यह शिकायत अपने असली रूप में द टेलीग्राफ में है। इससे पहले ऐसी ही शिकायत सोशल मीडिया पर एक अनाम चुनाव अधिकारी के हवाले से एक पोस्ट के रूप में आई थी। पत्रकार साथी नितिन ठाकुर ने इसे पोस्ट किया था।...
April 24, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुजरात सरकार को आदेश दिया कि वह बिलकिस बानो को 50 लाख रुपये मुआवजा, नौकरी व घर मुहैया कराए। बिलकिस 2002 के गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थीं। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को गुजरात सरकार ने सूचित किया कि इस मामले में चूक करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पेंशन लाभ रोक दिए गए हैं और बांबे हाई कोर्ट ने जिस...
April 23, 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के समय पर सवाल खड़े किए और दावा किया कि भाजपा के इशारे पर मतदान प्रक्रिया को तीन महीने तक खींचा गया। हुगली जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि देश के इतिहास में चुनाव कभी इतने लंबे समय तक नहीं हुए।
उन्होंने कहा, ''यह हमारा दुर्भाग्य है कि लोकसभा चुनाव काफी गर्मी...
April 23, 2019
मुंबई। हाल ही में 26/11 के मुंबई हमलों में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर भोपाल की बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आपत्तिजनक बयान दिया था। उनके शर्मनाक बयान से लगी चिंगारी अभी तक नहीं बुझ पाई है। साध्वी के बयान के बाद मुंबई वासियों ने शहीद करकरे के स्मारक पर 23 अप्रैल को शाम 6:30 बजे विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
तीन दिन पहले भोपाल में हुई रैली के दौरान साध्वी ने...
April 22, 2019
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए कई धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई। 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें भारत के तीन और भारतीय मूल की दुबई की एक महिला समेत कुल चार भारतीयों की मौत हुई है। आज के अखबारों में विस्फोट की खबरों के साथ यह सूचना प्रमुखता से है कि श्रीलंका में मरने वाले चार भारतीय हैं। निश्चित रूप से यह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निजी प्रयासों का हिस्सा...
April 22, 2019
दैनिक पुण्यनगरी उन गिने चुने न्यूज़ पेपर में से है, जहाँ समाज के उपेक्षित और ग्रामीण वर्ग के मुद्दों को भी जगह मिलती है.
आर्थिक गिरावट भी एक कारण है जिसने आज की पत्रकारिता को सत्ता पक्ष पर ही ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया है, और अधिकतर मीडिया में अन्य आवाज़ों और आलोचनाओं के लिए जगह ही नहीं बची है. ऐसे हालात में भी राही भिड़े जैसे सम्पादकों ने अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की परंपरा...