मिडिया
May 20, 2019
लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होने के साथ ही तमाम एजेंसियों, टीवी चैनल्स ने एग्जिट पोल दिखाना शुरु कर दिया। विगत 20 साल से गलत साबित हुए टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल ने मोदी सरकार के दोबारा आने का अनुमान जताया है। इससे उलट जनता की राय कुछ औऱ ही नजर आई थी। पांच साल के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह के...
May 20, 2019
आर्थिक संकट का सामना कर रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल एक आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2019 तक भारत सरकार के पास एयर इंडिया का 598.55 करोड़ रूपये का बकाया है.
समाचार वेबसाइट स्क्रॉल.इन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 598.55 करोड़ रूपये की इस कुल बकाया राशि का करीब 50 फीसदी हिस्सा यानी कि 297.08 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री कार्यालय...
May 20, 2019
भारत में राजनीतिक दलों ने इस साल फरवरी से अब तक फेसबुक और गूगल आदि डिजिटल मंचों पर प्रचार के मद में 53 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही.
फेसबुक की विज्ञापन से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी की शुरुआत से 15 मई तक उसके मंच पर 1.21 लाख राजनीतिक विज्ञापन चले. इन विज्ञापनों पर राजनीतिक दलों ने 26.5 करोड़ रुपये खर्च किए. गूगल,...
May 20, 2019
आज के अखबारों में टेलीविजन चैनल के एक्जिट पोल के हवाले से यही खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वापस सरकार बना लेंगे। इंडियन एक्सप्रेस का बैनर शीर्षक है, सभी एक्जिट पोल राजग की वापसी का संकेत दे रहे हैं। अटकल खबर नहीं होती पर उसे बैनर बना दिया जाए तो हम आप क्या कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में भी लगभग यही खबर छह कॉलम में है। दो कॉलम में संस्थान का अपना ही सही, विज्ञापन है। वरना यहां भी आठ...
May 20, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान की प्रक्रिया 19 मई को संपन्न हो चुकी है। चुनाव खत्म होते ही तमाम न्यूज चैनल एग्जिट पोल में सरकार बनवाने में जुटे नजर आए। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपाई ने एक्जिट पोल्स और लोकसभा सीटों का महीन विश्लेषण किया है। सारे टीवी चैनल एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं बाजपाई ने साफ कहा है कि एग्जिट पोल्स पर मत जाइये और थोड़ा संयम बरतिए, मोदी...
May 19, 2019
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। गोडसे का जन्म 19 मई 1910 को पुणे जिले के बारामती में हुआ था। उस समय यह क्षेत्र बंबई प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि दौलतगंज इलाके में संगठन के कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया।
गोडसे को ''देशभक्त'...
May 19, 2019
इंडिया टुडे आज तक एक्सिस पोल बार बार दावा कर रहा है कि आठ लाख सैंपल का एग्जिट पोल है। सभी लोक सभा क्षेत्रों में किया गया है। एक क्षेत्र में कोई साढ़े बारह सौ सैंपल लिए गए हैं। क्या सोलह सत्रह लाख वाले लोक सभा क्षेत्र में बारह सौ मतदाताओं से बात कर नतीजे बताए जा सकते हैं? मैं न तो सांख्यिकी विज्ञान का एक्सपर्ट हूँ और न ज्योतिष का । कुछ क्षेत्र तो है ही जहाँ कई चैनलों के डिबेट हुए, शो हुए और...
May 19, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष आयोग का समर्पण जाहिर है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान वाले दिन गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड के केदारनाथ की यात्रा समेत अन्य उदाहरण गिनाये और चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
गांधी ने ट्वीट किया, ''...
May 19, 2019
आज के लगभग सभी अखबारों में पहले पन्ने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो छपी है जो गेरुआ वस्त्र पहने पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी ध्यान गुफा में हैं। अंग्रेजी दैनिक द टेलीग्राफ ने इस बारे में बताया है कि एएनआई ने यह तस्वीर ट्वीट की और लिखा, (अंग्रेजी से अनुवाद मेरा) "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ मंदिर के एक गुफा में ध्यान मग्न"। कोई 50 मिनट बाद जब सोशल मीडिया पर यह...
May 18, 2019
विपक्षी दलों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से मना करने और उनकी जगह भाजपा प्रमुख अमित शाह के जवाब दिए जाने पर मोदी पर तीखा कटाक्ष किया।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने हाथों से आंख, कान, मुंह को बंद कर लेने वाले तीन बुद्धिमान बंदरों की एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘...