मिडिया
May 25, 2019
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूरत की खबर के शीर्षक में बताया है कि आग लगने से मरने वाले 19 बच्चों में 16 लड़कियां हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने ही अपनी एक खबर में बताया है कि बीजू जनता दल की 42 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं और इसी अखबार ने 17वीं लोक सभा की महिला सांसदों की राज्यवार सूची छापी है। नाम, आयु, पार्टी, सीट और परिसंपत्तियों के विवरण के साथ। और ये तीनों ही खबरें पहले पन्ने और उससे पहले के अधपन्नों पर है।...
May 24, 2019
लोकसभा चुनाव बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप को धमकी भरे मैसेज आने लगे। कश्यप ने अपने ट्वीट में प्रधानममंत्री मोदी से सवाल किया है कि वह उनके समर्थकों से कैसे निपटें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मोदी समर्थक ने इंस्टाग्राम पर अनुराग कश्यप की बेटी को रेप की धमकी दी है।
अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कमेंट का एक स्क्रीन शॉट लिया है, और अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट...
May 24, 2019
गुजरात के सूरत में प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद एक कोचिंग क्लास के करीब 18 छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। टीवी चैनलों पर दिखाईं जा रही वीडियो में सरथना इलाके के तक्षशिला परिसर में लगी आग का भयानक मंजर दिखाई दिया, जहां छात्र आग से बचने के लिए खिड़कियों से कूदते नजर आए। गुजरात के स्वास्थ्य राज्य...
May 24, 2019
अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका में भारत के राजदूत ने यहां यह जानकारी दी। इस कदम के बाद भारत एक और नया देश बन गया है जिसने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है।
अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद उसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी...
May 24, 2019
First published on: April 11, 2019
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले का मोदी की नफरत भरी राजनीति पर एक तगड़ा प्रहार. तीस्ता सीतलवाड़ से बातचीत के दौरान वागले आने वाले चुनाव और मीडिया सेंशरशिप के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी विकास के नाम पर सत्ता में आए थे लेकिन उनके शासन में खासतौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है.
वागले ने कहा कि 2013 से ही मीडिया में पत्रकारों पर...
May 23, 2019
आज मैं कुछ लंबा-चौड़ा या भारी-भरकम लिखूं तो पढ़ेगा कौन? इसलिए द टेलीग्राफ की एक खबर का अनुवाद कर दिया। इससे पता चलता है कि जिस चुनाव नतीजे का हम इंतजार कर रहे हैं उसे कराने वाली ईवीएम के बारे में उठने वाली शंकाओं को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने क्या किया। हिन्दी में मैंने यह खबर इंटरनेट पर ढूंढ़ने की कोशिश की तो सिर्फ सत्याग्रह डॉट कॉम पर मिली।
नीचे अंग्रेजी में टेलीग्राफ की मूल खबर और...
May 21, 2019
ईवीएम एवं वीवीपीएटी के मुद्दों पर कांग्रेस और 21 अन्य विपक्षी दलों की मंगलवार को हुई बैठक में गठबंधन को लेकर कोई कारगर कदम उठाने पर बात नहीं हुई, हालांकि उन्होंने यह कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद इस सन्दर्भ में ठोस कदम उठाया जाएगा।
बैठक में शामिल एक नेता कहा, ‘‘इस बैठक में गठबंधन से जुड़ा कदम उठाने को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं हुई। अभी नतीजों का इंतजार किया जाएगा...
May 20, 2019
लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होने के साथ ही तमाम एजेंसियों, टीवी चैनल्स ने एग्जिट पोल दिखाना शुरु कर दिया। विगत 20 साल से गलत साबित हुए टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल ने मोदी सरकार के दोबारा आने का अनुमान जताया है। इससे उलट जनता की राय कुछ औऱ ही नजर आई थी। पांच साल के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह के...
May 20, 2019
आर्थिक संकट का सामना कर रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल एक आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2019 तक भारत सरकार के पास एयर इंडिया का 598.55 करोड़ रूपये का बकाया है.
समाचार वेबसाइट स्क्रॉल.इन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 598.55 करोड़ रूपये की इस कुल बकाया राशि का करीब 50 फीसदी हिस्सा यानी कि 297.08 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री कार्यालय...
May 20, 2019
भारत में राजनीतिक दलों ने इस साल फरवरी से अब तक फेसबुक और गूगल आदि डिजिटल मंचों पर प्रचार के मद में 53 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही.
फेसबुक की विज्ञापन से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी की शुरुआत से 15 मई तक उसके मंच पर 1.21 लाख राजनीतिक विज्ञापन चले. इन विज्ञापनों पर राजनीतिक दलों ने 26.5 करोड़ रुपये खर्च किए. गूगल,...