मिडिया

May 30, 2019
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक महीने के लिए चैनलों में प्रवक्ता न भेजने का एलान किया है। कांग्रेस का यह फैसला मीडिया और राजनीति के हित में है। कम से कम कांग्रेस के हित में तो है। क़ायदे से कांग्रेस को यह काम चुनाव के पहले करना चाहिए था जब तेजस्वी यादव ने ऐसा करने के लिए विपक्षी दलों को पत्र लिखा था। चुनाव हारने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं की टीम भंग कर दी ताकि वे...
May 28, 2019
जिले के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार को परिक्रमा मार्ग पर एक युवक ने विदेशी श्रद्धालु की गर्दन पर चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लातवियाई नागरिक जेमित्रिज भारत भ्रमण पर हैं। वह राधाकुंड के खजूर घाट पर रह कर भजन करता है। आज सुबह जब वह राधाकुंड पर भजन कर रहा था, तभी ऋषि नाम के स्थानीय युवक ने...
May 28, 2019
लोग पूछते हैं, राजग को प्रचंड जनादेश मिला है। आप अब भी आलोचक क्यों हैं? कोई बताए कि क्या जनादेश आलोचना का हक़ छीन लेता है? मेरा गिला राजनेताओं से उतना नहीं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों की अपनी ही बिरादरी से है। आपको याद होगा, जब पत्रकार मोदी के गिर्द सेल्फ़ी के लिए झूमने लगे, उनकी कितनी फ़ज़ीहत हुई थी। पर आज घर बैठे जयकारे लगाने में भी उन्हें (या साथियों को) कोई झिझक नहीं। किसे शक कि मोदी...
May 28, 2019
2014 में 15 लाख का जुमला बहुत लोकप्रिय था लोग अभी भी खाते में आने वाले 15 लाख का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल उस वक्त मोदीजी का कहना था कि विदेशों में भारत का इतना काला धन जमा है कि वापस आ जाए तो हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए आ जाएंगे, बाबा रामदेव भी उस वक्त काले धन के मुद्दे पर खूब मुखर थे। रामदेव का दावा था कि विदेशों में चार सौ लाख करोड़ रुपए जमा है। काले धन से मुक्ति दिलाने के लिए...
May 28, 2019
कुणाल कामरा की टीम का एक वीडियो व्हाट्स एप पर आया। इस वीडियो में हमारे पूर्व सीनियर और एडिटर अर्णब गोस्वामी दौड़ते हुए टीवी के सेट पर आ रहे हैं। उनके पीछे दो और मेहमान दौड़ते हुए आ रहे हैं जिन्हें एग्ज़िट पोल के कार्यक्रम में बोलना है। अर्णब दोनों से आगे दौड़ रहे हैं। उन्हें भागते देख लगा कि हम जैसे मोटे-झोटे एंकर तो बीच मे ही दांत चियार देते। मुंह से झाग फेंक देता। मगर अर्णब ख़ूब दौड़ रहे हैं।...
May 27, 2019
दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले मकी महिदपुर तहसील के कुंडीखेड़ा गांव में दलित दूल्हे द्वारा घोड़ी पर बैठकर बारात निकालने से नाराज सवर्ण समाज ने गांव के दलितों के साथ बात व्यवहार और कारोबार बंद कर दिया। इस मामले  की जानकारी दलित संगठनों को लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ...
May 27, 2019
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के पास पूर्व प्रधानमंत्रियों के आयकर रिफंड का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में यह तथ्य सामने आया है। पीएमओ ने पीटीआई द्वारा दायर आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्रियों से संबंधित रिकॉर्ड कार्यालय के पास उपलब्ध नहीं है।''  आरटीआई के तहत पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनकी मंत्रिपरिषद के...
May 27, 2019
2012 -13 में कोई बारहवीं पास युवा हमसे पूछता था कि किस क्षेत्र में नौकरियों में बढ़ोतरी होने की संभावना अधिक है, किस तरफ जाना चाहिए तो हम उसे कहते थे कि बैंकिंग क्षेत्र में नए रिक्रूटमेंट होने की संभावनाएं सबसे अधिक है। लेकिन हम गलत साबित हुए मोदी सरकार ने अपनी नीतियों में परिवर्तन कर दिया उसने बड़े बैंको का विलय कर दिया और बैंकों में नई भर्ती बेहद कम हो गई। सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़...
May 27, 2019
इमरान खान ने फोन करके प्रधानमंत्री को बधाई दी। इमरान खान की ओर से तो यह एक औपचारिकता है पर चुनाव प्रचार के दौरान जो स्थितियां बनीं थीं उसके मद्देनजर एक महत्वपूर्ण खबर है। खबर एनडीटीवी डॉट कॉम के अनुसार, इमरान खान ने नरेंद्र मोदी को फोन कर बात की और दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई। इस्लामाबाद डेटलाइन की इस खबर के अनुसार, विदेश कार्यालय ने (पाकिस्तान के) यह...
May 26, 2019
एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'अगर पीएम मोदी इस बात से सहमत हैं कि अल्पसंख्यक डर में जीते हैं तो उन्हें उन लोगों के बारे में जानना चाहिए जिन्होंने अखलाक को मारा और वो चुनावी जनसभा में सबसे आगे बैठे थे। अगर पीएम सोचते हैं कि मुस्लिम डर में जीते हैं तो क्या वो उन गैंगों पर लगाम लगाएंगे जो गाय के नाम पर मुस्लिमों की...