मिडिया

June 20, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के नेताओं की सोशल मीडिया पर आलोचना करना आजकल लोगों को महंगा पड़ रहा है। हाल ही में पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को एक पोस्ट को  लेकर गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद उन्हें रिहा किया गया। अब ऐसा ही नया मामला सामने आया है।  ब्रिटेन स्थित चर्चित रैपर हार्ड कौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ...
June 20, 2019
नवंबर 2014 में केंद्र सरकार घोषणा करती है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देश के 39 मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें दरभंगा मेडिकल कॉलेज का भी नाम था। 2015 में भी बयान जारी होता है। सूची जारी होती है। उसमें भी दरभंगा मेडिकल कॉलेज का नाम है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत एम्स बनाने का फ़ैसला होता है और पहले से चल रहे राज्यों के मेडिकल कॉलेजों को...
June 20, 2019
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि मुज़फ़्फ़रपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में एक साल के भीतर 1500 बेड जोड़े जाएंगे। जिसे बढ़ा कर 2500 बेड का कर दिया जाएगा। अस्पताल 49 साल पुराना है। इस वक्त 610 बेड है। उसी अस्पताल के कैंपस में एक सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल बन रहा है जो शायद तैयार होने के करीब है। जिसमें 300 बेड होगा। अगर इसे 610 में जोड़ लें तो जल्दी ही 910 बेड बन...
June 20, 2019
देश में भले ही मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हो रही बच्चों की मौत की चर्चा या गिनती चल रही हो, लोग नहीं समझ पा रहे हों कि स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के नाम पर पांच साल पहले जो आश्वासन दिए थे, घोषणाएं की थीं उन्हें फिर दोहराने का क्या मतलब है और सरकार ने जब गरीबों के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना की घोषणा कर रखी है उसका भरपूर प्रचार किया गया है तो क्यों गरीब बच्चे मर रहे हैं और यह योजना दरअसल है क्या...
June 19, 2019
यह हमारी श्रृंखला “रिमोट कंट्रोल” का दूसरा लेख है। हमारा प्रयास है कि टीवी और फिल्म द्वारा समाज में फैलाए जा रहे गलत धारणाओं और अफ़वाहों को उजागर कर सकें। जिससे एक द्वेषहीन व विकारमुक्त समाज की स्थापना की जा सके। देश में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना मानो आम बात हो गई है। कभी गांधीजी के ‘हत्यारे गोडसे’ को ‘पूजनीय बना दिया जाता है,तो कभी  विनायक दामोदर सावरकर को...
June 19, 2019
आज दैनिक भास्कर में (दूसरे) पहले पन्ने पर खबर है, "लोकसभा में गूंजा 'जयश्रीराम', 'अल्ला हू अकबर', 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा"। यह और इससे मिलती जुलती खबर मैं जो अखबार देखता हूं उनमें से किसी में भी पहले पन्ने पर नहीं है। दैनिक भास्कर का दूसरा पहला पन्ना इसलिए देखा कि खबरों के पहले पन्ने पर आधा विज्ञापन है और बाकी के आधे पन्ने में बिहार में अब तक 146 बच्चों की...
June 18, 2019
बिहार में दिमागी बुखार से हो रही लगातार बच्चों की मौतों पर स्थानीय भाजपा सांसद अजय निषाद ने गैर जिम्मेदारान बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि इस बीमारी की असली वजह 4G है। यानी गर्मी, गांव, गरीब, गंदगी।  सांसद ने मरीजों की जातियां भी गिनाते हुए कहा कि ज्यादातर मरीज गरीब तबके से हैं। उनके रहन-सहन के स्तर में गिरावट है। इसलिए इस बार ज्यादा मामले आ रहे हैं। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने...
June 18, 2019
मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बा निवासी एक वृद्ध किसान की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका सिर, पैर काट डाले गए और आंखें निकाल ली गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध का शव सोमवार की शाम खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि बीती शाम राधाकुण्ड के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुंजेरा गांव निवासी हुकुम सिंह (68) के...
June 18, 2019
असम के सरकारी स्कूली शिक्षकों ने बीजेपी के मैं भी चौकीदार कैंपेन की तरह अपने नामों के आगे ड्राइवर लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है। दरअसल, इन्होंने ऐसा राज्य के शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य के एक बयान के खिलाफ विरोध के तौर पर किया है। बता दें कि शिक्षा मंत्री ने पिछले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सभी सरकारी स्कूली शिक्षकों को अपने क्रेडेंशियल को ड्राइविंग लायसेंस की तरह रिन्यू कराने की बात...
June 18, 2019
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।    मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दलित किसान की जलाकर कथित हत्या, डॉक्टरों की कल हड़ताल के दौरान लोहिया अस्पताल में उत्पात वास्तव में ज्यादती की उस श्रृंखला की...