मिडिया
July 5, 2019
नई दिल्ली। नई लोकसभा में पहली बार बोलते हुए अपने धुंआधार भाषण से पूरे देश और दुनिया का ध्यान खींचने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाषण चोरी का आरोप लगाने वाले न्यूज चैनल की पोल खुल गई है। न्यूज चैनल ने महुआ के भाषण को जिस अमेरिकी राजनीतिक आलोचक का बताया है, उन्होंने बुधवार को खुद ट्वीट कर महुआ पर चोरी का आरोप लगाने वालों को दक्षिणपंथी करार देते हुए लताड़ लगाया है। इसके बाद महुआ ने भी उक्त...
July 5, 2019
मॉब लिंचिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला त्रिपुरा के धलाई जिले का है। यहां एक आदिवासी गांव में मवेशी चोर होने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उप महानिरीक्षक अरिंदम नाथ ने कहा कि गांव के लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति को मवेशी चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला. यह क्षेत्र रायसियाबारी पुलिस...
July 4, 2019
इस हफ्ते में बजट आने वाला है इसलिए देश की तेजी से बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति के बारे में आपको निम्न तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए। जीएसटी कलेक्शन का बहुत ढोल पीटा जाता है कि वह एक लाख करोड़ के ऊपर पुहंच गया लेकिन जीएसटी को लागू किये 24 महीने होने को आए है। हकीकत यही है कि सिर्फ छह सात बार ही टैक्स कलेक्शन 1 लाख करोड़ के ऊपर पुहंच पाया है।
15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह ने कहा है कि...
July 4, 2019
देश में मोदी सरकार -2 आने के बाद मॉब लिंचिंग के मामले एक के बाद एक आने शुरू हो गए। हाल ही में झारखंड में एक युवक तबरेज अंसारी से जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए गए। इसके बाद भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार दिया। ये मसला अब संयुक्त राष्ट्र संघ तक भी पहुंचा है। जहां एक एनजीओ ने इन घटनाओं के बारे में बताया। वहीं इस मुद्दे पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला किया है। ओवैसी ने अपने एक...
July 4, 2019
यह हमारी श्रृंखला “रिमोट कंट्रोल” का चौथा लेख है। हमारा प्रयास है कि टीवी और फिल्म द्वारा समाज में फैलाए जा रहे गलत धारणाओं और अफ़वाहों को उजागर कर सकें। जिससे एक द्वेषहीन व विकारमुक्त समाज की स्थापना की जा सके।
देश के मीडिया चैनलों पर इन दिनों जल, शिक्षा और रोज़गार से जुड़े मुद्दों के स्थान पर नुसरत जहां के सिंदूर और मंगलसूत्र पर चर्चा की जा रही है। न्यूज़ चैनलों पर हो रहे...
July 4, 2019
खबरों में भ्रष्टाचार की चर्चा नहीं, अभी जांच होनी है, आप समझ रहे हैं भ्रष्टाचार खत्म हो गया
दरार, रिसाव की पूर्व सूचना और दो ही महीने पहले, कथित मरम्मत के बावजूद सिर्फ 19 साल पुराने बांध का एक तिहाई हिस्सा बह गया। इससे सात गांवों में बाढ़ आ गई 23, लोग बह गए पर नभाटा में शीर्षक है, महाराष्ट्र में रेकॉर्डतोड़ बारिश से बांध में दरार, 7 गांव डूबे, 23 लोग लापता। इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि इसकी...
July 3, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के बारे में जो कहा वह पहले पन्ने पर होगा इसका अनुमान तो मुझे था पर इंडियन एक्सप्रेस इस खबर को लीड बनाएगा इसका अनुमान बिल्कुल नहीं था। एक्सप्रेस का शीर्षक है, (अनुवाद मेरा), “जूनियर विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री : बेटा चाहे जिसका हो, व्यवहार अस्वीकार्य है”। एक्सप्रेस ने इस खबर का फ्लैग शीर्षक...
July 2, 2019
अब भूल जाइये रेलवे की नौकरियों को!, रेलवे में केंद्र सरकार की अब कोई नयी नियुक्तिया नहीं निकलने वाली! रेलवे की नौकरियों में आरक्षण का प्रश्न भी एक झटके में साफ हो जाएगा क्योंकि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी ..... मोदी सरकार भारतीय रेलवे को निगमीकरण की पटरियों पे दौड़ाने वाली है जिसका आखिरी स्टेशन निजीकरण है।
निगमीकरण का मतलब है किसी संस्था को निगम का रूप देना। सरकारी नियंत्रण के...
July 2, 2019
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के खाली पड़े आरक्षित पदों को भरने में वह दिलचस्पी नहीं ले रही है और आरक्षण के असली हकदार वर्ग पहले की तरह अब भी उपेक्षा के शिकार हैं।
मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने...
July 2, 2019
दिल्ली में एक मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ समयबद्ध तरीके से मुदकमा चलाना चाहिए और उन्हें दोषी ठहराना चाहिए। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने ट्वीट किया कि किसी भी इबादतगाह या उपासक पर हमला हमारे प्रिय देश के बहुलवाद और विविधता पर हमला है।
उन्होंने कहा, ''तोड़फोड़ की यह घटना बेहद निंदनीय है और मैं मांग करता...