मिडिया
July 2, 2019
आवश्यकता है कि किसी ऐसे बयान की जिसके कारण धर्म से जुड़े हों। बोलने वाले के ललाट पर टीका हो या ठुड्डी पर बकर दाढ़ी हो। कोई वीडियो मिल जाए तो वह और अच्छा।
यह रोज़ की डिमांड है। सप्लायर चाहिए।
मंगलवार को न्यूज़ चैनलों का समय मुंबई की बारिश से कट जाएगा फिर भी इससे डिबेट की महफ़िल नहीं जमेगी। मैं मुंबई की बारिश में टीवी की संभावना देखता हूँ। कुल चार दिनों के लिए। यही वो एक मात्र घटना है जिससे पता...
July 2, 2019
बात सिर्फ कहने से बड़ी नहीं होती है। बड़ी इसलिए भी होती है वह किन चुनौतियों के बीच कही जा रही है। इस बॉलीवुड में एक से एक क़ाबिल निर्देशक हैं। जिनके पास जोखिम उठाने के लिए संसाधनों की कमीं नहीं हैं। लेकिन उनमें से किसने हमारे सामने गुज़र रहे समय पर फ़िल्म बनाई है। ये बड़े निर्देशक राजनीति से डर गए। ट्रोल की भीड़ से काँप गए। अनुभव सिन्हा ने न सिर्फ दो दो बार जोखिम उठाया बल्कि ट्विटर पर आकर ट्रोल...
July 2, 2019
आज नवभारत टाइम्स में पहले पन्ने से पहले के अधपन्ने पर फोटो के साथ एक अच्छी खबर है। अफसोस, यह दूसरे अखबारों में पहले पन्ने पर नहीं है। अखबार ने इसे टॉप पर तीन कॉलम में छापा है और संबंधित खबर अंदर भी है। खबर के मुताबिक, महिला फॉरेस्ट अफसर को जिस जमीन पर नेता ने पीटा, वहीं जुटे वन अधिकारी और हजारों पौधे लगाए। यह तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के सरसला गांव का मामला है। वहां वन अधिकारियों ने कल हजारों...
July 1, 2019
फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर सांसद सनी देओल ने एक लेखक को अपने संसदीय क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि बनाया है। सोमवार को बीजेपी सांसद ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए स्थानीय अधिकारियों और मीडिया को इसकी जानकारी दी है। सनी के इस कदम को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जनादेश के साथ 'धोखा' करार दिया है।
गुरदासपुर सांसद के लेटरहेड पर जारी एक पत्र में देओल ने गुरप्रीत सिंह पलहेरी...
July 1, 2019
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में किया बंद कर दिया। ये काम मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह ने किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने दर्जनों पत्रकारों को इसलिए बंद करवा दिया ताकि सेवाओं में कमी और खामियों को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री से...
July 1, 2019
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कोयला खंड आवंटन घोटाला मामले में सोमवार को उद्योगपति नवीन जिंदल और चार अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने जिंदल एवं अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया।
जिंदल के अलावा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के पूर्व निदेशक सुशील मारू, पूर्व उपप्रबंध...
July 1, 2019
बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पिछले दिनों 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों के प्रमाणपत्र जारी करने सम्बन्धी हाल के आदेश को सबसे बड़ा धोखा करार दिया है।
मायावती ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा ''उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का यह आदेश इन 17 जातियों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। इससे ना तो इन जातियों को अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण...
June 30, 2019
मध्यप्रदेश के धार में एक 21 वर्षीय युवती को उसी के परिजनों द्वारा बेरहमी से पिटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, खास बात ये है कि युवती की पिटाई करने वाले लोगों ने ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया है, लड़की का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो दलित समुदाय के लड़के से प्यार करती थी, जो कि उसके घरवालों को मंजूर नहीं था।
आपको बता दें कि यह घटना बाग थाना क्षेत्र के घटबोरी ग्राम...
June 29, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते हुए घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है. कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है?
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'पूरे...
June 29, 2019
भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में राम के नाम पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक के बाद एक मुस्लिम पर हमले की खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला कानपुर के बर्रा इलाके का है. यहा एक किशोर मुस्लिम को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया. किशोर का कहना है कि टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे.
16 वर्षीय ताज शुक्रवार को किदवई नगर स्थित...