मिडिया
June 8, 2020
बिलासपुर। शनिवार 6 जून की सुबह छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों पर अत्याचार की एक नई कहानी लिखी है। छत्तीसगढ़ का एक जिला है बिलासपुर, चूंकि यहाँ प्रदेश का हाईकोर्ट है इसलिए इसे यहाँ न्यायधानी कहते हैं। कल 6 जून की दोपहर न्यायधानी के निगम व पुलिस की टीम ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लगभग 668 परिवारों को घरों से बाहर निकाल कर सड़कों पर पटक दिया।
बिलासपुर जिले में बहतराई नाम का गाँव है।...
June 8, 2020
नई दिल्ली। भारत नेपाल सीमा पर स्थित दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में कोरोना महामारी के कारण किये लाकडाउन को यहां के वनविभाग द्वारा शोषण का हथियार बना लिया गया है। यहां बसे थारू जनजाति के गांवों में बसे थारू जनजाति के लोगों को लगातार झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और वनाधिकार कानून और अपने पारम्परिक अधिकारों के तहत जलौनी लकड़ी व लघुवनोपज के एकत्रीकरण के लिये गयी महिलाओं को अपमानित करना और लोगों पर...
June 6, 2020
गुवाहाटी। असम में सोशल मीडिया पर 'लाल सलाम', 'कॉमरेड' लिखना या लेनिन की तस्वीर अपलोड करने पर अब आपको गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। आउटलुक हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किसान नेता अखिल गोगोई के करीबी सहयोगी बिट्टू सोनोवाल के खिलाफ अपने आरोप पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को...
June 6, 2020
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफेदाबाद थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। यह मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में माता-पिता व उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी के शव घर में मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। इस सनसनीखेज घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी गांव में पहुंचे। मामले की जांच के लिए...
June 6, 2020
जयपुर। पिछले दिनों अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नाम के अश्वेत की गर्दन पर एक श्वेत पुलिसवाला नौ मिनट तक बैठा रहा, जिससे फ्लॉयड की मौत हो गई। ऐसी ही घटना राजस्थान के जोधपुर में हुई है, हालांकि इसमें व्यक्ति की मौत नहीं हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की गर्दन दबोचने वाला वीडियो जोधपुर का है, जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को बिना...
June 6, 2020
हिसार। हरियाणा की भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति को थप्पड़ और चप्पल मारती दिखाई दे रही हैं। खबरों के अनुसार, यह व्यक्ति हिसार की मंडी समिति के सचिव सुल्तान सिंह है और यह जगह बालसमंद की अनाज मंडी है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है जब भाजपा नेता फोगाट अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची थीं। इस समय सुल्तान सिंह भी वहां थे...
June 5, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में कठोर यूएपीए कानून के तहत गिरफ्तार जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) की सदस्य सफूरा जरगर की जमानत अर्जी बीते गुरुवार को खारिज कर दी। अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि जब आप अंगारे के साथ खेलते हैं, तो चिंगारी से आग भड़कने के लिए हवा को दोष नहीं दे सकते।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा कि जांच...
June 5, 2020
नई दिल्ली। उद्यमी राजीव बजाज ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी बंद ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। इससे कोविड-19 की बजाय जीडीपी कर्व ही सपाट हो गया है। बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के साथ एक संवाद के दौरान यह बात कही। यह राहुल गांधी की चौथी बातचीत है, जो व्यापार जगत के उन लोगों के साथ है,...
June 5, 2020
कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए रातों-रात बने रहस्यपूर्ण पीएम केयर्स ने कुल जमा 3100 करोड़ रुपए खर्च करने का विवरण दिया है। इससे पता चलता है कि यह फंड सरकारी हो या निजी, बहुत बड़ा है और इस कारण इसपर तमाम सरकारी नियम लागू होंगे जो छोटे कारोबारियों से लेकर गैर सरकारी संस्थाओं पर होते हैं। चूंकि प्रधानमंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक इसे चलाने वाले हैं इसलिए पारदर्शिता की अपेक्षा उनसे की जाती है और...
June 5, 2020
महामारी एक है। जर्मनी और अमरीका एक नहीं हैं। रोज़गार और बेरोज़गारी को लेकर दोनों की नीति अलग है। जर्मनी ने सारे नियोक्ताओं यानि कंपनियों दफ्तरों और दुकानों के मालिकों से कहा कि उनके पे-रोल में जितने भी लोग हैं, उनसे सिर्फ एक फार्म भरवा लें। कोई प्रमाण पत्र नहीं। कोई लंबी-चौड़ी प्रक्रिया नहीं। सभी को जो वेतन मिल रहा था, उसका 60 से 87 प्रतिशत तक उनके खाते में जाने लगा। बेशक वेतन 100 फीसदी नहीं मिला...