मिडिया
May 26, 2020
सीएसआर यानी कॉरपोरेट सोशल रेसपांसिबिलिटी - यह कॉरपोरेट पर थोपे गए एक टैक्स का नाम है। इसकी वसूली नहीं होती। यह एक जिम्मेदारी है। ‘भ्रष्ट’ सरकार इसे सीएसटी या कॉरपोरेट सोशल टैक्स भी कह सकती थी और वैसा ही बना सकती थी। पर उसने इसे टैक्स नहीं जिम्मेदारी कहा। इसलिए यह टैक्स नहीं जिम्मेदारी है। टैक्स चुकाना आम आदमी का दायित्व है। वह कॉरपोरेट भी चुकाता है। उससे अलग या अतिरिक्त सीएसआर एक...
May 26, 2020
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को ऐलान किया कि उसने एहतियात के तौर पर हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन का कोरोना वायरस के इलाज के लिए क्लनिकल ट्रायल अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वह यह फैसला उस रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हाइड्रऑक्सी क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से कोरोना के मरीजों की मौत की संभावना बढ़...
May 25, 2020
अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी को लेकर गुजरात की रूपाणी सरकार तल्क टिप्पणी की है। कोर्ट ने ‘कृत्रिम रूप से नियंत्रित करने’ की कोशिश करने के लिए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की और अहमदाबाद के सिविल अस्पताल को ‘एक कालकोठरी जितना अच्छा, या इससे भी बुरा’ बताया।
गुजरात देश में सबसे ज्यादा कोरोना मौतों वाले राज्यों में से एक है, जिसमें से सिविल अस्पताल में...
May 25, 2020
लखनऊ। हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फैसला लिया है कि सरकार द्वारा दूसरे औरर तीसरे स्तर के कोविड अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये पाबंदी इसलिए ताकि अस्पतालों की दुर्दशा का सच जनता तक ना पहुंचे।
अखिलेश यादव ने टवीट किया, ''अगर मोबाइल से...
May 25, 2020
कोरोना के बारे में यह सवाल पूरे विश्व मे उठना शुरू हो गए हैं पिछली पोस्ट में आपको अमेरिकी कम्पनी मोडर्ना ओर CEPI (Coalition for Epidemic Preparedness Innovations) के सहयोग से बनने वाली पहली ह्यूमन ट्रायल में सफल वैक्सीन की जानकारी दी थी। CEPI एक संगठन है जो 2017 में मुख्यतः बिल गेट्स ने अपनी महामारियों में रुचि के कारण बनाया था इसका फुलफोर्म है 'कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस...
May 24, 2020
सिंगल कॉलम में सिमट कर रग गई दिव्य भास्कर मितेश पटेल के कोविड-19 से निधन की ख़बर
कोई भी जब पत्रकारिता में पहले-पहल कदम रखता है तो उसकी आंखों में उसके अख़बार के पन्ने और टीवी के पर्दे चमकते हैं। वह अपने जीवन के शुरूआती वर्षों को ठीक उसी तरह से झोंक देता है जैसे तंदूर में रोटी बनाने वाला आटे की लोई को।
मितेश पटेल की यह तस्वीर बहुत बाद की होगी। लेकिन चेहरे पर चमक बता रही है कि यह शख्स अपने...
May 24, 2020
नई दिल्ली। फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में दंगे हुए थे। इन दंगों से पहले नागरिकता संशोधन विधेयक विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। वहीं इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली करने का आह्वाहन किया था। साथ ही पुलिस अधिकारियों के सामने ही 23 फरवरी को चेतावनी दी थी कि सड़कों को खाली करवा दें। इसके बाद अगले दिन दिल्ली में हिंसा भड़क गई थी। लेकिन दिल्ली...
May 23, 2020
ए सड़कों तुम ठंडी रहना
सूरज की ना फ़रमानी करना
गुज़र रहे हैं श्रम जीवी
काँधे लाधे अम्मा- बीबी
कोई बेटे का शव लटकाये
चला जा रहा शीश झुकाए
रोने से करता परहेज
क्वारंटींन में दें न भेज
जहाँ फेंक कर मिलती रोटी
निर्धन को नियति की बोटी
अपनी पलकों पे अश्रु छुपाए
शहरी निर्दयता बिसराए
गुमसुम बेटी पैडल मारे
बाइसकिल को पिता निहारे
सूटकेस का पहिया खोले
सुला पुत्र को खींचे हौले
जननी अपना...
May 23, 2020
देश भर में कोविड 19 से निपटने में सैकड़ो स्वास्थ्यकर्मी और सैकड़ो पुलिस वाले अब तक अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। अब जाकर ICMR को होश आया है और उसने एक एडवाईजरी जारी कर कहा है कि आज 23 मई से कोविड-19 के काम मे लगे फ्रंटलाइन वारियर्स जैसे पुलिसकर्मी ओर स्वास्थ्यकर्मी आदि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का नियमित रूप से सेवन करे।
ICMR वालों को अब जरा भी भी शर्म नही आ रही है! यही बात वह अगर मार्च के आखिरी...
May 23, 2020
रेलवे ने टिकट काउंटर खोल दिए हैं। राजधानी दिल्ली में टिकट काउंटर तक पहुंचने से पहले गेट पर पहले की तरह भीड़ देखी गई। काउंटर पर गोल निशान बने हैं लेकिन गेट के बाहर वही लोग एक दूसरे से सटे खड़े हैं। राशन की दुकान वाला अपनी दुकान के बाहर गोले बनाकर देह से दूरी को सुनिश्चित कर रहा है मगर रेलवे के काउंटर पर पहुंचने से पहले ही देह से दूरी की धज्जियां उड़ने लगीं।
इसी तरह का घालमेल रेलवे ने 1 मई...