मिडिया

June 1, 2020
मुंबई। मुंबई में एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां को घर से बाहर निकाल दिया लेकिन इस बीच महिला की मदद के लिए रेलवे अधिकारी आगे आए। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, मुंबई में 68 साल की लीलावती केशव नाथ को उनके बड़े बेटे ने शनिवार को घर से बाहर निकाल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अधिकारियों को महिला अकेले बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के बाहर बैठी हुई मिलीं। पूछने पर...
June 1, 2020
भारत दुनिया के उन सात देशों में आ गया है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। फ्रांस से भी आगे निकल गया है। भारत में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,88,883 हो गई है। फ्रांस में 1,88,752 मरीज़ हैं। भारत से आगे यानि छठे पायदान पर इटली है। इटली में 2,33,019 केस हैं। अमरीका पहले नंबर पर है जहां 18 लाख से अधिक केस हैं। रविवार सुबह जो आंकड़े आए हैं उसके अनुसार विगत 24 घंटे में 8,380 नए मामले आए हैं...
May 30, 2020
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ अमेरिका के सारे संबंधों को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोरोना वायरस को आरंभिक स्तर पर रोकने में नाकाम साबित हुआ है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएचओ पर पूरी तरह से चीन का कंट्रोल है। ऐसे में अमेरिका उससे अपना रिश्ता खत्म कर रहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने कोरोना महामारी और...
May 30, 2020
गुजरात के 44 गणमान्य नागरिकों ने गुजरात हाईकोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश पत्र लिखा है। इस पत्र में कोविड-19 से संबंधित जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही बेंच में बदलाव पर निराशा जताई गई है। नागरिकों ने लिखा है कि हम समझते हैं कि बेंच में बदलान आपके अधिकार क्षेत्र का मामला है लेकिन बेंच बदलने से उन फैसलों की निरंतरता टूट जाएगी जो सरकार को बेहद ज़रूरी कदम उठाने के लिए जारी हो रहे थे। जब तक इन मामलों की...
May 30, 2020
श्रमिक स्पेशल ट्रेन का भटक जाना, लेट चलना या तथाकथित भीड़ के कारण लंबे रास्ते से चलना साधारण नहीं है। अव्वल तो साधारण यह भी नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में ऐसा हो रहा है और बताया नहीं जा रहा है। यह भी कि रेलवे को सच बताने की बजाय झूठ क्यों बोलना पड़ रहा है। अगर यह सब सामान्य बात होती तो सारी सूचनाएं सार्वजनिक की जा सकती थीं कि इतनी श्रमिक स्पेशल ट्रेन इन-इन तारीखों को इन स्टेशनों के लिए चली और इन...
May 29, 2020
इस समय देश में तालाबंदी है। उत्पादन बंद है, निर्माण कार्य बंद हैं और व्यापार-व्यवसाय बंद है। परन्तु अयोध्या में राममंदिर का निर्माण चल रहा है। इसकी राह उच्चतम न्यायालय ने प्रशस्त की थी। अदालत के इस निर्णय पर समुचित बहस नहीं हुई क्योंकि ‘मुस्लिम पक्ष’ ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि फैसला चाहे जो हो, वह उसे स्वीकार करेगा। ‘हिन्दू पक्ष’, जिसमें आरएसएस और उसकी संतानें शामिल...
May 29, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा पर गुरुवार को केंद्र से तीन सवाल किए हैं। अदालत ने पूछा कि क्या प्रवासियों ने अपने टिकट के लिए भुगतान किया? ट्रेनों में उनके भोजन का भुगतान किसने किया और कौन सुनिश्चित कर रहा है कि प्रवासी भूखे नहीं हैं? न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से...
May 29, 2020
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनमें गुरुवार को कोविड-19 लक्षण दिखे हैं। पात्रा टेलीविजन न्यूज चैनलों के सबसे चर्चित चेहरे हैं। वो न्यूज चैनलों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पात्रा को...
May 28, 2020
पटना। बिहार के सारण जिले के मांझी में उस वक्त एक अजीबोगरीब स्थिति हुई, जब मां की मौत पर गुल्लक तोड़ बेटियों ने कफन खरीदे। लॉकडाउन में पिता के बाहर रहने की स्थिति में चार बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया तो एक ने मुखाग्नि देकर समाज की परंपराओं से इतर एक नया अध्याय लिखा। जनज्वार डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मांझी प्रखंड के फतेहपुर सरैया में यह घटना रविवार की रात की है। पति राजबलम सिंह...
May 28, 2020
यह तीसरा महीना है जब तेलंगाना सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन काटेगी। अखिल भारतीय सेवाओं यानि IAS IPS की सैलरी में 60 प्रतिशत की कटौती की गई है। राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। पेंशनधारियों की पेंशन में 25 प्रतिशत की और निर्वाचित प्रतिनिधियों की सैलरी में 75 प्रतिशत। कोविड-19 और बिना किसी तैयारी के तालाबंदी के फ़ैसले ने एक राज्य को यहाँ तक पहुँचा दिया।...