देश में कोरोना के अबतक 2 लाख 87 हजार मामले, पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की मौत

Written by sabrang india | Published on: June 11, 2020
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। covid19india.org के मुताबिक अब तक 2,87,155 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8,107 मौतें हुई हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,054 है और 1,40,979 लोग ठीक हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। दिल्ली में एक दिन के भीतर 1501 मामले पाए गए हैं और 48 लोगों की मौतें हुई हैं।



स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24घंटों में सबसे ज़्यादा 9,996 मामले सामने आए, 357 मौतें हुईं। अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 है, जिसमें 1,37,448 सक्रिय मामले, 1,41,029 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित हो चुके मामले और 8,102 मौतें शामिल हैं।

एक दिन के भीतर दिल्ली में 1501 कोरोना पॉजिटिव केस, 384 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 48 मौतें रिपोर्ट हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32810 हो गई जिनमें 12,245 ठीक/ डिस्चार्ज/माइग्रेटेड और 984 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 3254 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले और 149 मौतें रिपोर्ट हुईं। 1879 लोगों को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 94,041 हो गए जिनमें 44,517 डिस्चार्ज और 3438 मृतक लोग शामिल हैं। वहीं मुंबई में 1567 अधिक मामले और 97 मौतें रिपोर्ट हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 52445 है जिसमें 23693 ठीक/ डिस्चार्ज, 26897 सक्रिय मामले और 1855 मौतें शामिल हैं।

तेलंगाना में आज 191 अधिक कोविड19 मामले और 8 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4111 है जिसमें 1817 डिस्चार्ज, 2138 सक्रिय मामले और 156 मौतें शामिल हैं।

बाकी ख़बरें