भेदभाव

May 30, 2017
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फैलाये गए धार्मिक उन्माद व सामंती विचारधारा के प्रतिफल के रूप में सहारनपुर में लोगों के बीच में नफरत की दीवारें खड़ी हो गयी हैं। वास्तव में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद सहारनपुर जिला मुख्यालय में जीत का जश्न के नाम पर अति उत्साह में नंगी तलवारों का प्रदर्शन करते हुये राम सेना और हिन्दू युवा विहिनी के नाम पर केसरिया गमछा बांधकर नंगी तलवारों एवं तमंचों के साथ...
May 30, 2017
नौकरी में सुविधाओं और सुरक्षा की कमी की वजह से महिलाओं को बीच में ही काम छोड़ना पड़ता है। सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। भारत में उनके लिए तेजी से बढ़ रही असुरक्षा उन्हें घर से बाहर निकल कर रोजगार हासिल करने से रोक रही है। देश की लेबर फोर्स में महिलाओं की तादाद बेहद कम है। रोजगार से जुड़े तमाम सेक्टरों में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से घट रही है। सोमवार को जारी हुई इंडिया डेवलपमेंट रिपोर्ट...
May 26, 2017
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे हमलों ने योगी सरकार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है। सहारनपुर में दलितों पर अत्याचार के बाद अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो योगी सरकार के भेदभाव की पोल खोल रहा है।    पत्रिका की खबर के अनुसार, सीएम योगी के कुछ अधिकारियों ने मुसहर समाज के लोगों को कुछ ऐसी हिदायतें दी जो इस बात को प्रमाणित कर देता है कि आज भी दलितों के साथ...
May 26, 2017
देश में आज से तीन साल पहले भाजपा की मोदी सरकार बनने के साथ ही लोगों में ये उम्मीद साफ़ देखने को मिली कि शायद ये सरकार धार्मिक और जातीय भेद से परे कुछ अलग कार्य करेगी, लेकिन ऐसा देखने को फिलहाल नहीं मिल रहा है.      Source: Express photo by Abhinav Saha जहां एक तरफ़ अख़बार के पन्ने मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों का विज्ञापन छाप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ योगी के राज में...
May 25, 2017
सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को निलंबित करने और नया डीएम-एसएसपी बहाल करने के बाद भी दलितों पर हमले होते रहे। लेकिन इसका दोष मायावती के शब्बीरपुर दौरे पर मढ़ा जा रहा है। Image: Indian Express सहारनपुर में योगी सरकार हालात संभाल नहीं पा रही है। बुधवार को डीएम और एसएसपी को निलंबित करने के बावजूद दलितों के खिलाफ हमले जारी हैं। बुधवार को एक और दलित को गोली मार दी गई।...
May 24, 2017
दलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिमी यूपी में दलितों से टकराना दबंगों के लिए महंगा पड़ सकता है। अगर हालात बिगड़े तो योगी सरकार के लिए इसे काबू करना मुश्किल होगा। Image: Hindustan Times सहारनपुर में दबंग जातियों के खिलाफ दलितों के तन कर खड़े होने का असर अब पूरे  यूपी में दिख रहा है। देश के सबसे अहम राजनीतिक सूबे में दलित अब डर-सहम कर रहने को तैयार नहीं दिखते। इससे दबंगों में...
May 24, 2017
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद में सुलग रही जातीय दंगे की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा से वापस लौट रहे दलितों पर एक उच्च जाति के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे एक दलित युवक की मौत हो गई। एक मुस्लिम व्यक्ति समेत सात दलित गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात कर दिया गया...
May 21, 2017
हजारों लोगों की मौजूदगी में गिरफ्तारी देंगे चंद्रशेखर आजाद, जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन मई १३ को जस्टिस सावंत और बहुत सारे बुद्धिजीवी और कार्यकर्ताओंने सर्कार से चन्द्रशेख्ख़र और उनके भीम आर्मी के साथियों पर nsa कानून लगाने के बारे में चेतावनी दी थी . सहारनपुर में दलितों की बस्ती जलाए जाने के विरोध में आवाज उठाने वाली भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के दिल्ली के जंतर मंतर पर...
May 21, 2017
Photo Courtesy: Tv 18 २१ मई २०१२ को हरियाणा के हिसार जिले के भगाना गाँव के लगभग १५० दलित परिवार ताकतवर जाटो की दबंगई और आर्थिक सामाजिक बहिष्कार के चलते गाँव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था . गाँव के बच्चे, बूढ़े , युवा जिसमे महिलाए भी शामिल थी, सभी तपती धूप में एक अनिश्चय की नयी जिंदगी की और पलायन कर रहे थे . उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा के उनकी सरकार उन्हें न्याय नहीं दे पाएगी और वो पांच...
May 20, 2017
Photos credit: Two Circles बिजनौर: यूपी के बिजनौर ज़िले का पेदा गांव फिर से ख़बरों में है. यहां के मुसलमानों ने पुलिसिया अत्याचार की वजह से पलायन का ऐलान कर दिया है. 6 परिवार घर छोड़कर जा भी चुके हैं. मुसलमानों के पलायन के गवाह इस गांव के दीवार भी हैं. लोगों ने अपने घरों पर लिखवा दिया है कि इस गांव के मुसलमान पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त होकर गांव छोड़ रहे हैं. गांव से पलायन करने...