भेदभाव

June 10, 2021
अब यह साफ़ देखा जा सकता है कि मुल्क के जातिवादी तत्व खुलकर हिंसा का खेल खेल रहे हैं.हर मिनट में देश में कहीं न कहीं अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर हमले हो रहे हैं, क़त्ल किए जा रहे हैं, वंचित वर्ग की बेटियों के साथ यौन हिंसा की जा रही हैं. इस देश के जातिवादी आतंकी जमातों के लोग दलित आदिवासियों के अस्तित्व को सहन करने के लिए भी तैयार नहीं है,छोटी छोटी बातों के लिए उन पर हमले किए जा रहे...
June 9, 2021
यह दुनियाभर में स्थापित तथ्य है कि भारत में पत्रकारिता एक उच्च जोखिम वाला पेशा है, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में, किसी भी पत्रकार को सरकार से किसी मुद्दे पर टिप्पणी मांगना दैनिक जोखिम का काम है। जोखिम और धमकियां कई रूपों में आती हैं और पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी जैसी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाती है, फिर भी कुछ पत्रकार जैसे मासिहुज्जमा अंसारी, बहुत देर होने से पहले अपने अनुभव को...
June 8, 2021
महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जिले में अनुसूचित जाति के युवक अलखराम को 18 जून को होने वाली अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिलने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान को दबंगो ने कुर्सी से हाथ खींचकर जमीन पर बैठा दिया। उन्होंने कहा कि तुम दलित हो हमारे सामने कुर्सी पर नहीं बैठ सकती। मुख्य आरोपी रामू राजपूत...
May 28, 2021
अपराधियों पर कार्यवाही के बजाए साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा रही है पुलिस, सत्तापक्ष के इशारे पर बनारस को सांप्रदायिक तनाव की तरफ धकेल रहा है प्रशासन वाराणसी में पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की खबरें लगातार आ रही हैं। अवांछित तत्वों द्वारा समुदाय विशेष को टार्गेट कर हमले किए जा रहे हैं लेकिन इसमें खास बात है कि पुलिस पीड़ित पक्ष के खिलाफ जाकर हमला करने वालों के साथ खड़ी नजर आई है। बनारस को...
May 26, 2021
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के वीरमगाम तालुका के कराथकल गांव में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित व्यक्ति पर 11 व्यक्तियों ने कथित रूप से हमला कर दिया। इस सिलसिले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डीएस व्यास ने सोमवार को बताया कि अनुसूचित जाति के सुरेश वाघेला ने शिकायत की है कि लंबी मूंछ रखने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 लोगों ने उस पर हमला किया। व्यास ने कहा, ‘...
May 18, 2021
ऐसे समय में जब नागरिक वर्तमान में चल रहे स्वास्थ्य संकट से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भोजुबीर के निवासी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम संघर्ष को गढ़ने के लिए पुलिस की निंदा की है   वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भोजुबीर इलाके के निवासियों ने 17 मई, 2021 को पुलिस पर कथित तौर पर सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने के...
May 17, 2021
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी पर अमेरिकी कमीशन यानी यूनाइडेट स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रीलिजस फ्रीडम (USCIRF) ने लगातार दूसरे साल स्टेट डिपार्टमेंट को सिफारिश की है कि वह भारत को “कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न” (CPC) वाले लिस्ट में रखें। कमीशन ने ये सिफारिश साल 2020 में भारत में धार्मिक आजादी के “सबसे बुरे उल्लंघन” के कारण की है। अमेरिकी सरकार के लिए ये सिफारिश...
April 28, 2021
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के शव को सीमेंट की बोरी की तरह साइकिल पर लेकर भटकता रहा। मदद तो छोड़िए, गांव के लोगों ने बुजुर्ग को उसकी पत्‍नी का अंतिम संस्‍कार करने से भी रोक दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शव को न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए सामान और शव घाट तक...
April 19, 2021
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में कोरोना संक्रमण का कहर इस कदर बरपा है कि श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए कई कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच, गुजरात के वडोदरा से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भाजपा और संघ ने इस कदर सांप्रदायिक जहर बो दिया है कि वडोदरा के भाजपा नेता शहर के खसवाडी श्मशान घाट में मुस्लिम स्वयंसेवक की मौजूदगी देख भड़क...
April 16, 2021
वाराणसी की जिला अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद के अतीत की पड़ताल करने का निर्देश दिया है. उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991 के अनुसार, सभी आराधना स्थलों में वही यथास्थिति रहेगी जो स्वाधीनता के समय थी. ऐसी खबर है कि उच्चतम न्यायालय इस अधिनियम का पुनरावलोकन करने वाला है. जिस समय बाबरी मस्जिद को ढ़हाने का भीषण अपराध किया जा रहा था उसी समय यह नारा भी लग रहा...