सांप्रदायिक संगठन

March 19, 2021
हेट अफेंडर यति नरसिंहानंद ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने शिष्य (अभियुक्त) को मंदिर के अत्याचारियों को करारा जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किया था सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) ने डासना मंदिर में पानी पीने के लिए घुसे नाबालिग आसिफ की पिटाई के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से संपर्क किया है। सीजेपी ने इस मामले में घृणा अपराध के मामले में...
March 1, 2021
छतरपुर में हिंदू धार्मिक संगठन के विरोध के बाद भारतीय जन नाट्य संघ यानी इप्टा का वार्षिक नाटक समारोह रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 26 फरवरी को होना था। धार्मिक संगठन ने प्रशासन को इस बाबत सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया था कि यह कार्यक्रम हिंदू धर्म और संस्कृति विरोधी है, इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। उधर, कार्यक्रम का आयोजन करने वाले संगठन इप्टा ने इस बाबत कहा है कि हिंदू धर्म या संस्कृति...
February 26, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में विभाजनकारी राजनीति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सभी भारतीय “हिंदू” हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोलते हुए कहा कि भारत के हर नागरिक की पहचान हिंदू के रूप में है। योगी ने कहा कि अखंड भारत का कोई भी नागरिक जब हज करने या अन्य कारणों से विदेश जाता है तो उसकी पहचान...
February 5, 2021
असम के स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा मुसलमानों को "बहुत सांप्रदायिक" बताते हुए कहते हैं कि वे असमिया संस्कृति को विकृत करना चाहते हैं   जैसे ही राज्य विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव जीतने के लिए असम में बंगाली मूल के मुस्लिम समुदाय के वोटों की ज़रूरत नहीं है। सरमा ने उन पर “असमिया...
December 28, 2020
कर्नाटक हाईकोर्ट के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतर-धार्मिक विवाह के मसले पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इसमें किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप करना ग़लत है. कोर्ट ने एक हिन्दू युवती को उसके मुसलमान पति से मिलाते हुए कहा है कि “कोई भी बालिग़ महिला बिना रोकटोक के अपनी शर्तों पर जिन्दगी जीने, कहीं भी आने-जाने या कहीं रहने के लिए स्वतंत्र है”. हिंदुस्तान टाईम्स...
November 2, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के लोधी रोड स्थित भारतीय इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र (India Islamic Cultural Centre) के एक साइनबोर्ड पर कथित दक्षिणपंथी समूह हिन्दू सेना ने रविवार को आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिया। हालांकि इन पोस्टरों को तुरंत हटा लिया गया और इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  हिंदू सेना ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसके कार्यकर्ता दुनिया में...
October 27, 2020
पाकिस्तानी हिंदू अपने देश में सबसे कमजोर अल्पसंख्यक समुदायों में से एक हैं। भारतीय मुसलमानों, दलितों और ईसाइयों की तरह उन्हें अपनी मातृभूमि में किसी धर्म विशेष में विश्वास रखने के लिए हमला किया जाता है और नागरिक समाज से शुरुआती नाराजगी, प्रशासन से बुनियादी कार्रवाई और अल्पसंख्यक समुदाय पर अगले हमले की सूचना मिलने तक नजर से बाहर हो जाते हैं। इस तरह का ताजा हमला कुछ दिनों पहले हुआ, जब...
October 16, 2020
एक वर्ष पूर्व (अक्टूबर 10, 2019) आरएसस के मुखिया मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले मुसलमान हिन्दुओं के कारण दुनिया में सर्वाधिक सुखी हैं। अब वे एक कदम आगे बढ़कर कह रहे हैं कि यदि मुसलमान कहीं संतुष्ट हैं तो केवल भारत में। वे इसके आगे एक बात और कहते हैं, “यदि दुनिया में ऐसा कोई देश है जिसमें वह विदेशी धर्म - जिसके मानने वालों ने वहां शासन किया हो - अब फल-फूल रहा है तो वह भारत है।...
October 2, 2020
एफसीआरए में प्रस्तावित संशोधनों पर लोकसभा में बोलते हुए भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने विदेशों से आने वाली सहायता पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया। इस सिलसिले में उन्होंने पास्टर ग्राहम स्टेन्स का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ विषवमन किया। उन्होंने दावा किया कि पास्टर ने 30 आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार किया था और वे विदेशों से आने वाले धन से आदिवासियों का धर्मपरिवर्तन करवाते थे। इस सफेद झूठ...
September 14, 2020
"युद्ध से भागता दिखाई दूं तो मुझे गोली से उड़ा देना" कुछ बरस पहले जब मुसोलिनी के यह शब्द, इटालियन अखबारों की सुर्खियां बने तो दरअसल यह कोरी लफ़्फ़ाजी थी। ऐसी लफ्फाजियाँ वह 23 साल से करता आ रहा था। मगर आज लेक कोमो के किनारे सर्द हवा के थपेड़ों के बीच, वह अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला पेट्टाची के साथ एक फ़ायरिंग स्कवाड के सामने खड़ा था। लफ़्फ़ाजी सच होने वाली थी। पिछले चार साल मे स्थितियां...