आदिवासी

June 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक ओर अल्पसंख्यकों को भय मुक्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की खबरें आ रही है। इन घटनाओं के आरोपी ज्यादातर आरएसएस या इनसे जुड़े संस्थानों के कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मोदी जी के शब्दों में आखिर अल्पसंख्यक कितनी भरोसा कर सकते हैं।   ...
June 2, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। रिजल्ट आ चुका है, नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन गए हैं। जन विरोधी नीतियों के बावजूद मोदी को पहले से ज्यादा सीटें मिली हैं। मार्च 2019 में सबरंग इंडिया ने एक स्टडी बेस्ड स्टोरी की थी जो कि आदिवासी बाहुल्य 133 लोकसभा सीटों को लेकर थी। इन सीटों पर माना जा रहा था कि वनाधिकार कानून को लेकर मोदी सरकार की उदासीनता के कारण सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला...
June 1, 2019
डुमरी। 10 अप्रैल 2019 को, गुमला के डुमरी प्रखंड के जुरमु गाँव के रहने वाले 50 वर्षीय आदिवासी प्रकाश लकड़ा को पड़ोसी जैरागि गाँव के लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था। जुरमू के तीन अन्य पीड़ित- पीटर केरकेट्टा, बेलारियस मिंज और जेनेरियस मिंज भीड़ द्वारा पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  इस हिंसा एवं पुलिस की भूमिका के विरुद्ध केंद्रीय जन संघर्ष समिति द्वारा 31 मई 2019 को डुमरी...
May 30, 2019
मुंबई। मुंबई की रेजिडेंट डॉक्टर पायल तडवी आत्महत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपी महिला डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है। तीनों पर जूनियर डॉक्टर तडवी पर जातिगत टिप्पणी कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मंगलवार को मामले में पुलिस ने एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। वहीं, बुधवार की सुबह सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 31 मई तक पुलिस...
May 26, 2019
झारखंड के सरकारी कॉलेज के एक आदिवासी शिक्षक को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर बीफ खाने के समर्थन में पोस्ट लिखा था। पुलिस ने इस पोस्ट को आपत्तिजनक करार देते हुए शिक्षक को गिरफ्तार किया है।    एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में अनुबंध पर काम कर रहे जीतराई हांसदा को शनिवार की रात को जमशेदपुर के साकची इलाके में एक गांव...
May 15, 2019
लोकसभा चुनाव के दौरान हुई अनेकों जनसभा में पहली बार आदिवासियों के अधिकारों की बात की गई। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में हाइडिल मैदान की जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आदिवासियों को सताने पर सरकार की कड़ी निंदा की। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ‘भारत माँ की जय’ होती है तो ‘धरती माँ की जय’ भी होनी चाहिए। इसके साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि अगर जल-जंगल की रक्षा करने वालों के साथ कुछ...
May 11, 2019
कुछ वर्ष पूर्व मेरी शैलेंद्र महतो से लंबी बातचीत हुई थी. उनका कहना था कि विस्थापन के संदर्भ में हमेशा आदिवासियों की चर्चा की जाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि कुड़मी समुदाय भी कल कारखानों की स्थापना से उतना ही विस्थापित हुआ जितना की आदिवासी. आदिवासी सूची से बाहर होने के बाद उसके जमीन का अधिग्रहण भी आदिवासियों की तुलना में ज्यादा आसान था और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के लिए उसने भी भारी मूल्य चुकाये...
May 9, 2019
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पतकालबेड़ा में 17 आदिवासी परिवारों की लगभग 30 एकड़ भूमि पर प्रशासन द्वारा जबरन कब्ज़ा कर लिए जाने की घटना सामने आई है. आदिवासी परिवारों के पास वन अधिकार मान्यता कानून के अंतर्गत इस ज़मीन के लिए व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र भी मौजूद है. इस स्थिति में ग्राम सभा अनुमति, सम्बंधित भूस्वामियों को पूर्व नोटिस व मुआवज़े आदि की प्रक्रिया पूरी की जानी थी....
April 30, 2019
वो समय साल 2005 का था जब छत्तीसगढ़ के बस्तर में सलवा जुडूम की शुरुआत हुई. सरकारी प्रश्रय प्राप्त इस संगठन को ऐसे प्रचारित किया गया कि इसके ज़रिये नक्सल समस्या से निजात मिल जाएगा. इसके बाद बस्तर ने वो मंज़र देखा जिसमें बलात्कार, लूट, अपहरण, हत्या और गाँव के गाँव जला दिए जाना रोज़ की बात हो गई. सैकड़ों आदिवासी बेरहमी से मार दिए गए, बेकसूरों को जेलों में ठूंस दिया गया, यौन हिंसा चरम पर थी. उन आदिवासी...
April 27, 2019
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा ज़िले के पोलमपल्ली थानांतर्गत गोदेलगुड़ा गांव में 2 फ़रवरी फरवरी को एक महिला पोड़ियाम सुक्की की सीआरपीएफ के जवानों की गोली से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस महिला को नक्सली बताते हुए मुठभेड़ बताया था जबकि ग्रामीणों ने इससे साफ इंकार कर दिया था। अब इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को नक्सली बताया था, परन्तु प्रत्यक्षदर्शियों और...