आदिवासी
July 13, 2019
भीड़ द्वारा हिंसा (मॉब लिन्चिंग) की घटनाओं पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि इसकी जद में अब केवल दलित, आदिवासी और धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोग ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लोग भी आ रहे हैं और पुलिस भी इसका शिकार बन रही है।
उन्होंने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ''अब ये घटनायें काफी आम हो गई हैं और देश में लोकतन्त्र के हिंसक भीड़ तन्त्र में बदल...
July 11, 2019
आदिवासी और वनवासियों के संगठनों के चार राष्ट्रीय प्लेटफार्मों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को फोरेस्ट राइट्स एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कड़े शब्दों में पत्र लिखे हैं। इसके साथ ही भारतीय वन अधिनियम में संशोधन और वनीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से भी अवगत कराया है। पत्र लिखने वाले संगठन हैं- आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच, अखिल भारतीय अदिवासी...
July 11, 2019
नई दिल्ली। सरकारी अस्पतालों में गरीबों का समुचित इलाज के अभाव में दम तोड़ जाना स्वाभाविक सी बात हो गई है। आए दिन ऐसे कितने ही किस्से सुनने को मिलते हैं कि सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया। बीआरडी अस्पताल में करीब 100 नौनिहालों ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ दिया था। इसके अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर में भी सैकड़ों बच्चों की जान चली गई क्योंकि बीमार ज्यादा थे और उनका...
July 6, 2019
मुंबई के डॉक्टर पायल तड़वी आत्महत्या कांड में अब काफी कुछ साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके फोन की फोरेंसिक जांच के दौरान सुसाइड नोट और आरोपी डॉक्टरों की तस्वीरें मिली हैं।
मामले के जानकार एक डॉक्टर ने शुक्रवार को यह बात कही। तड़वी ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठों द्वारा जातिगत टिप्पणी से परेशान होकर जान दे दी थी। उन्होंने कहा कि मामले में अहम साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा सुसाइड नोट अब...
July 3, 2019
नई दिल्ली: 2 जुलाई 2019 को दिल्ली के असम असोसिएशन, क़ुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में भूमि अधिकार आंदोलन के बैनर तले दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श भूमि और वन अधिकार आन्दोलन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश भर के 12 राज्यों से 200 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की।
इस कार्यक्रम में तीन प्वाइंट जोरदार तरीके से उठाए गए....
• देश भर में 22 जुलाई को...
July 1, 2019
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके पदाधिकारी और फैकल्टी सदस्य अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने से बचें।
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट पर एक पेज बनाएं जहां इससे जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकें और ऐसी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई...
June 29, 2019
असम असोसिएशन द्वारा भूमि और वन अधिकार आन्दोलन में भविष्य की रणनीति पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वनाश्रितों के भविष्य व सरकार की उदासीनता और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। असम असोसिएशन द्वारा इस मामले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
असम असोसिएशन ने कहा कि वनाधिकार मामले पर 13 फरवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के...
June 18, 2019
केरल के नवजागरण के अग्रदूत अय्यंकालि के गुजरे 78 साल हो गए हैं। इस समाज सुधारक के बारे में उत्तर भारत के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाता, जबकि उनका असर समाज में बहुत ज्यादा है।
भारत को आधुनिक बनाने, दलितों और पिछड़ों में आत्म सम्मान की भावना पैदा करने और महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने में महात्मा अय्यंकालि की भूमिका ठीक वैसी ही है, जैसी ज्योतिबा फुले, डॉ। भीमराव आंबेडकर, नारायण गुरुऔर...
June 17, 2019
मोदी सरकार प्राइवेट सेक्टर से सचिव स्तर की भर्तियां करने जा रही है। ये भर्तियां यूपीएससी को बाईपास कर की जानी हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने चर्चा की कि कैसे मोदी सरकार सिविल सेवाओं में पार्श्व प्रविष्टियों की कोशिश कर रही है। हालांकि इस प्रस्ताव की बारीकियों के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इससे सिविल अधिकारी काफी चिंता में हैं। उर्मिलेश ने यह बताया कि इस प्रस्ताव का...
June 14, 2019
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में देव पहाड़ी नंदराज को बचाने के लिए सरकार से संघर्ष कर रहे आदिवासियों का आंदोलन 7वें दिन खत्म हो गया है। आदिवासी अपने घर लौटने लगे हैं। दंतेवाड़ा के किरंदुल में एनएमडीसी के चेकपोस्ट के सामने 6 जून की रात से आदिवासी धरना देकर आंदोलन कर रहे थे। राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगें मानने के बाद गुरुवार को आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया गया और आदिवासी अपने गांव लौटने लगे...