अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यक्रम में हिंदू "साधुओं" ने हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया: दिल्ली

Written by sabrang india | Published on: April 17, 2023
भारत को आधिकारिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की आधारशिला रखने की मांग की गई


 
हिंदुत्ववादी चरमपंथी और चरम दक्षिणपंथी समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हाल ही में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर "भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित करने" की नींव रखने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्र निर्माण सम्मेलन के आयोजन में कई वक्ताओं ने नफरत भरे भाषण दिए और 2024 तक हिंदू राष्ट्र की स्थापना की मांग की। बागेश्वर धाम के कई साधु भी यहां मौजूद थे।
 
उक्त कार्यक्रम में दिए गए भाषण नीचे दिए गए हैं:
 
वक्ता 1:
 
“अगर हम धर्मनिरपेक्ष होते, तो हमारे पास मुस्लिम लॉ बोर्ड, अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय क्यों होता? अगर हम वास्तव में धर्मनिरपेक्ष हैं, तो हमें चीजों को वैसे ही चलने देना चाहिए था जैसा वे चल रहे थे। दूसरे देशों में वहां रहने वाले हिंदुओं की स्थिति पर कोई चर्चा नहीं होती। हम केवल भारत में ही क्यों यह सब करते हैं?”
 

“कहीं न कहीं हमारे अतीत में, हम एक मुस्लिम राष्ट्र की स्थापना की ओर बढ़ रहे थे। मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पहली बार हिंदू राष्ट्र की स्थापना का मुद्दा उठाया था।”
 
“अगर हम भारत में हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए नहीं लड़ेंगे, तो क्या हम इसके लिए पाकिस्तान में लड़ेंगे?
 
"मैं चाहता हूं कि यह संदेश सभी तक पहुंचे कि हम जिस राष्ट्र में सांस ले रहे हैं, जिसमें हम रह रहे हैं, वह हमारे स्वामी का है, यह हमारे साधु-संतों का है।"
 
“हमें हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता है क्योंकि, जैसा कि आप सभी देख सकते हैं, जब हम रामनवमी, हनुमान जयंती के लिए अपना एक्साइटमेंट दिखाने के लिए और अपनी एकता का जश्न मनाने के लिए अपनी रैलियां निकालते हैं, तो हम पर पथराव किया जाता है। कब तक हम यह सब सहेंगे? इसलिए हमें तत्काल एक हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता है।”
 
"जब हम अन्य लोगों को हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए अथक प्रयास करते देखते हैं, तो हमें भी और अधिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।"
 
वीडियो यहां देखा जा सकता है:


 
वक्ता 2

“यदि वर्ष 2024 में वे अपने चुनावी ज्ञापन में यह उल्लेख नहीं करते हैं कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे, तो मैं सरकार के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करूंगा। मैं एक ब्राह्मण हूं, अगर मैं अच्छे कामों की सराहना कर सकता हूं, तो मैं उन्हें फटकार भी सकता हूं।
 
वक्ता 3

“हम किसी को जाने नहीं देंगे। हर कोई यहां रह सकता है और वंदे मातरम का जाप करने के बाद उसका यहां स्वागत  है। यह देश हिंदुओं का है, भारत में शरिया कानून न कभी था और न कभी होगा। जो लोग शरिया कानून का पालन करना चाहते हैं, वे जा सकते हैं और उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। यह देश हिंदुओं का है और हम इसे निश्चित तौर पर हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।

वीडियो यहां देखा जा सकता है:



Related:
हरियाणा: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों पर हमला
बजरंग दल का संयोजक है बिहारशरीफ हिंसा का मास्टरमाइंड: पुलिस

बाकी ख़बरें