मंगलुरु: पशु चोरी कर बूचड़खानों को सप्लाई करता था बजरंग दल का पूर्व नेता, गिरफ्तार

Written by Sabrang India Staff | Published on: December 18, 2020
पशुओं की चोरी व तस्करी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनिल प्रभु के रूप में की गई है जो करकला जिला का बजरंग दल का पूर्व करकला जिला अध्यक्ष था।



मंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने बजरंग दल के एक पूर्व नेता को पशुओं की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनिल प्रभु के रूप में की गई है जो बजरंग दल का पूर्व करकला जिला अध्यक्ष था।

मुहम्मद यासीन नाम के एक व्यक्ति को पशु तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान यासीन ने कबूला कि प्रभु भी उसके साथ शामिल था।

टाइम्स नाउ न्यूज के मुताबिक, प्रभु और यासीन कथित रूप से आवारा पशुओं की चोरी करते थे और उन्हें बूचड़खानों में बेचते थे। बजरंग दल का पूर्व नेता बूचड़खानों से संरक्षण राशि (प्रोटेक्शन मनी) भी लेता था। इस मामले के सामने आने के बाद बजरंग दल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रभु का अब संगठन से कोई लेना देना नहीं था। यासीन को कथित रूप से बंगलेगुडे जंक्शन के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

बाकी ख़बरें