भाजपा सांसद ने साधा निशाना, कहा- राफेल पर जवाब नहीं देंगे तो जनता कहेगी ही चौकीदार...

Written by Sabrangindia Staff | Published on: February 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। कोलकाता के द टेलीग्राफ नेशनल डिबेट, 2019 में सिरकत करते हुए सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।



डिबेट के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं देश के माननीय प्रधानमंत्री को सैल्यूट करता हूं, इसके साथ ही मैं आयरन लेडी, असली जननेता, जादूगर और बंगाल की शेरनी ममता बनर्जी को नमन करता हूं।

इसके बाद भाजपा सांसद ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि उन्हें वाजपेयी के कार्यकाल और आज के कार्यकाल में क्या फर्क दिखाई देता है? तो वह लोकशाही थी और आज तानाशाही है। आज देश में डर का माहौल है, हमें ऐसा भारत बनाना है, जहां सामंजस्य का माहौल हो। वन मैन शो या 2 लोगों की आर्मी. इससे बात नहीं बनने वाली। 

भाजपा सांसद ने कहा कि आपसे बार-बार राफेल मुद्दे पर बोलने के लिए कहा जा रहा है। यदि आप एक बार कुछ बोल देंगे तो छप्पन इंच का सीना 6 इंच का नहीं हो जाएगा! यह तब होगा, जब आप इस मुद्दे पर नहीं बोलेंगे क्योंकि इससे लोगों को सोचने और यह बोलने का मौका मिल जाता है कि चौकीदार इतना कहकर सिन्हा रुक गए और बोले कि इससे आगे की बात मैं नहीं बोलूंगा।

बाकी ख़बरें