नई दिल्ली. बिग बॉस 2 के विनर आशुतोष कौशिक की पहली फिल्म 'चल जा बापू' रिलीज के लिए तैयार है. कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी. सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग ने एक वीडियो जारी कर इस फिल्म को देखने की अपील की है. सांप्रदायिक सद्भावना के लिए पहचाने जाने वाले संजय गर्ग AIUFWP के पूर्व पदाधिकारी भी हैं.

फिल्म चल जा बापू में आशुतोष के अपोजिट अभिनेत्री हर्षिता नजर आएंगी. शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोक’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हर्षिता को इस फिल्म से कोई खास कामयाबी नहीं मिली. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है. फिल्म नकली नोटों की समस्या पर आधारित है.
नकली नोट की समस्या को इस फिल्म में बहुत दिलचस्प ढंग से दिखाया गया है. फिल्म ‘चल जा बापू’ आम आदमी के आर्थिक और सामाजिक संघर्ष पर आधारित है. फिल्म में हर्षिता पल्लवी का किरदार निभा रही हैं जो एक छोटे शहर की लड़की है. घुमक्कड़ और बिंदास आशु (आशुतोष कौशिक) को फिल्म में पल्लवी से प्यार हो जाता है, वह पल्लवी से शादी कर लेता है.
आशु के कुछ काम-काज न करने की वजह से पल्लवी बहुत नाराज रहती है. वह अपनी तरह से उसे बदलने की कोशिश करती है. बाकी की कहानी आप फिल्म देखकर ही जान पाएंगे.