मुंबई के मलाड-मालवानी में शांति मार्च के लिए सभी धर्मों के लोग इकट्ठा हुए

Written by sabrang india | Published on: April 17, 2023
रामनवमी के जुलूस के दौरान, मुंबई में इस क्षेत्र से पथराव की सूचना मिली थी और इसका मुकाबला करने के लिए, सभी धार्मिक समुदायों के लोग एकत्रित हुए


Image: Facebook 
 
एक स्थानीय समाचार चैनल ने बताया कि कैसे मुंबई के मलाड-मालवानी इलाके में शांति से रह रहे सभी धर्मों के लोग शांति और धार्मिक सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए इकट्ठा हुए। रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि पथराव और हिंसा करने वाले स्थानीय निवासी नहीं बल्कि कुछ बाहरी लोग थे जो कानून व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति पैदा करना चाहते थे और क्षेत्र में शांति भंग करना चाहते थे।
 
शांति मार्च की रिपोर्टिंग करते हुए, गलीन्यूज ने प्रत्येक धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ व्यक्तियों से बात की। यहां एक धर्मिक नेता ने कहा, “मालवानी एक शांत क्षेत्र है। यहां सभी समुदाय एक साथ रहते हैं। ये मालवानी के लोग नहीं थे। ये बाहरी लोग थे जिन्होंने पथराव आदि किया था। उन्हें सीसीटीवी फुटेज देखना चाहिए और पता लगाना चाहिए।” 
 
जैन समुदाय के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस तरह की हिंसा से विभिन्न समुदायों के लोगों द्वारा संचालित सभी व्यवसाय प्रभावित हो सकते हैं और यह इन व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की साजिश थी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग शांति मार्च में शामिल होना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनसे शांति मार्च में सीमित संख्या में लोगों को शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "हम यहां ऐसी कोई हिंसा नहीं चाहते... हमें शांति पसंद है और हम चाहते हैं कि कोई हिंसा न हो।"
 
मलाड-मालवानी के सबसे पुराने निवासियों में से एक, सिख समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा, “यह एक शांति मार्च है। हम मुंबई में शांति चाहते हैं। अगर कोई असामाजिक तत्व चाहे वह किसी भी पार्टी का हो या किसी भी धर्म का हो तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यहां के निवासी हमेशा शांति से रहना चाहते हैं और भविष्य में भी यही चाहते हैं। लोग शांत पानी में पत्थर फेंक कर उसे उथल पुथल करना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा न हीं चाहते। जब तक लोग उसके नीचे आग लगाना बंद नहीं करते, तब तक पानी उबलना बंद नहीं कर सकता। मैं देश में आग लगाने वालों से विनती करता हूं कि वे ऐसा काम न करें और पूरे देश में शांति बनाए रखें।
 
वहां मौजूद एक मौलाना ने कहा, 'जैसा कि आप देख रहे हैं, यहां हर धर्म के लोग मौजूद हैं और मालवानी मिनी इंडिया है और हम सब यहां एकता से रहते हैं। इन बाहरी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
आम मांग थी कि जो बदमाश बाहरी हैं, वे चाहे किसी भी धर्म के हों, सीसीटीवी फुटेज देखकर पकड़े जाएं।


 

बाकी ख़बरें