तस्वीरें: मुंबई में किसानों का महापड़ाव, नासिक से लगातार पहुंच रहे किसान

Written by Sabrangindia Staff | Published on: January 25, 2021
केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में महाराष्ट्र के किसानों ने भी व्यापक प्रदर्शन की तैयारी की है। महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान शनिवार को नासिक से मुंबई पहुंचे। नासिक में इकट्ठा हुए।किसानों ने मुंबई तक की 180 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए मार्च किया।



मुंबई के आजाद मैदान में सोमवार को विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें किसान हिस्सा लेंगे.



क्रांति का ढोल बजाते इन लोगों की मांग है कि तीनों कृषि कानून व चार लेबर कोड वापस लिए जाएं। साथ ही एमएसपी को वैधता दी जाए। 



इस काफिले में महिलाओं की खासी भागीदारी रही। वे बिना थके लगातार कारवां में बढ़ती नजर आईं। 



पुलिस ने भी इस कारवां को सहयोग दिया व उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की। 



ये आधी आबादी की अपने श्रम का हिस्सा मांगने की मुस्कान है। 



कसार घाट के किनारे किसान थोड़ा सुस्ताने के लिए  रुके।



 क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र के किसानों के लिए सूखा एक बड़ी समस्या है?



रात में पुरुष किसानों ने सभी के लिए खाना तैयार किया। 



इस बीच, महिला किसानों ने राम किया और किसानों के संघर्ष की प्रगति के बारे में संवाददाताओं से बात की।

बाकी ख़बरें