राजनीती
November 24, 2018
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की हालत अब इस कदर पतली हो चली है कि वो लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
वसुंधरा राजे सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी अब यही कर रहे हैं। वो लगातार मतदाताओं के बीच यही धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्हें वोट न दिए, तो वो आत्महत्या कर लेंगे।
निंबाहेड़ा विधानसभा सीट में कड़े मुकाबले में फंसे श्रीचंद कृपलानी अपने...
November 24, 2018
छत्तीसगढ़ में भूमिगत खदानों में लापरवाही के कारण लोगों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अंबिकापुर में एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र की न्यू कुमदा में भूमिगत खदान में शुक्रवार की सुबह छत गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
छत गिरने से माइनिंग सरदार राजेन्द्र प्रसाद और ब्लास्टिंग क्रू मेंबर अजय कुमार सिंह की छत के नीचे दबने से मौत हो गई। इस हादसे में ब्लास्टिंग क्रू मेंबर बिजेंद्र नाथ...
November 23, 2018
अमेरिकन पॉलिटिकल कमेंटेटर जॉर्ज विल कहते है. “Voters don't decide issues, they decide who will decide issues.” माने, हम जनता खुद अपना मुद्दा तय नहीं करते है, बल्कि यह तय करते है कि हमारा मुद्दा कौन तय करेगा. नतीजा हम सब के सामने है.
चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में मोतीहारी से दिल्ली आते वक्त एक हमसफर ने कहा कि सरकार खाली शिक्षा और स्वास्थ्य का बोझ उठा ले तो हम आम आदमी का खर्चा...
November 23, 2018
भारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जबरदस्त प्रचार करा रही है. टेलीविजन चैनलों पर विज्ञापने देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे हो गई है. इस मामले में वह नेटफ्लिक्स और ट्रिवागो को भी पछाड़ चुकी है. बता दें कि इससे पहले विमल पान मसाला पहले नंबर पर था.
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोलह नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में विमल...
November 23, 2018
पढ़े बदे इस्कूल ना रहै, घर चौका औ चूल्ह ना रहै
रोटी औ रोजगार ना रहै, कउनो कारोबार ना रहे
अपने खूब मलाई काटें, लम्बा-लम्बा भाषण छाँटैं
गाय-भईंस के नाम पे हरदम, जनता को लड्वाएँगे
रामलला हम आएँगे
अस्पताल, गोदाम अनाज के, एक्को नाही काम-काज के
सरकारी स्कूल औ कॉलेज, उफरि परै सब नालेज-वालेज
दाल, तेल औ नून के कीमत, कोचिंग, टयूसन फीस के आफत
पइसा वालेन के का दिक्कत प्राइबेट में जाएँगे
रामलला...
November 23, 2018
बुधवार को पटना के गांधी मैदान में सोमवार भीम आर्मी की ऐतिहासिक रैली हुई। जिसमें चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में लाखों की संख्या में समर्थक वहां पहुंचे। लेकिन भीमक्रांति रैली को देश के मुख्यधारा कहे जाने वाले मीडिया एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया। यहीं नहीं बिहार के समाचार पत्रों ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित नहीं किया है। इस पर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने फेसबुक लाइव के जरिए चिंता...
November 23, 2018
साधो जरा सचेत हो बैठो
कान खोल हो सीधे बैठो
Representation Image
आया चुनाव लूट मचेगी
कहीं साड़ी कहीं सूट बटेगी
रुपिया, पैसा रबड़ी मिठाई
वोट काटने की होगी पढ़ाई
इन सब से तुम बचकर रहना
पांच साल काम तुम देखो
साधो जरा सचेत हो बैठो।
दंगे की तैयारी होगी
कहीं पर मारा- मारी होगी
कट्टा देसी गन चलेगा
छोटा मोटा बम चलेगा
इन सब से तुम बचकर निकलो...
November 23, 2018
जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, उनमें से राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा मुश्किल में लग रही है। सत्ता विरोधी लहर का असर कम करने के लिए वह पूरी कोशिश कर रही है।
इसी प्रयास के तहत उसने बड़े पैमाने पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। 160 विधायकों में से केवल 92 ही दोबारा चुनाव मैदान में उसने उतारे हैं। 68 विधायक टिकट से वंचित कर दिए गए हैं।
सत्ता...
November 23, 2018
भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में मध्यप्रदेश हवाला कारोबार का बड़ा अड्डा बन चुका है। इस खुलासे में ब तक 500 करोड़ रुपए तक का हवाला कारोबार सामने आया है। इसमें कई बड़े व्यापारियों का नाम शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
आईटी की इन्वेस्टिंग टीम लगातार छापेमारी करके अहम सुराग जुटा रही है। यह भी पता चला है कि सबसे ज्यादा हवाला कारोबार जबलपुर से होता रहा है। हवाला का पैसा जबलपुर से मुंबई...
November 23, 2018
रायगढ़ में जेएसपीएल के श्रमिक इंक्रीमेंट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिंदल प्रबंधन के खिलाफ इन श्रमिकों ने कंपनी के मुख्य गेट पर कई घंटों तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
श्रमिकों ने जिंदल प्रबंधन को उनकी मांगें पूरी करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी अगर उनकी इंक्रीमेंट बढ़ाने समेत 6 मांगें पूरी नहीं की गईं तो श्रमिक उग्र प्रदर्शन करेंगे।
जेएसपीएल के श्रमिक...