राजनीती
May 3, 2019
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रहार करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि संघ के लोग पर्दे के पीछे से राजनीति कर रहे हैं, भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
गहलोत ने यहां मीडिया से कहा,' आज आरएसएस के लोग जिस प्रकार से पीछे रहकर राजनीति कर रहे हैं, बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं ... एक प्रकार से सत्ता का सुख भोग रहे हैं, तो अच्छा होगा कि आरएसएस अपने...
May 3, 2019
नई दिल्ली। पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने अपनी माँ मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया है। प्रचार के दौरान वरुण गांधी काँग्रेस और गठबंधन पर जमकर बरस रहे थे। सुल्तानपुर में विपक्ष के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं संजय गांधी का बेटा हूँ, ऐसे लोगों से जूते खुलवाता हूँ"।
वरुण गांधी के भाषण का यह वीडियो सोशल...
May 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान नेताओं का तरह तरह से जहर उगलना अब आम सा हो गया है। हाल में उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का एक विवादित बयान सामने आया है। अपने बयान में चैम्पियन ने महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर कई आपत्तिजनक बात कही है और साथ ही उन्हें देश की दुर्दशा का कारण बताया है।
खबर के अनुसार विधायक चैम्पियन ने राज्य के मुख्यमंत्री...
May 3, 2019
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) के आरोपियों को आर्थिक मदद की थी। बता दें कि बीते साल जयंत सिन्हा तब चर्चाओं में आए थे जब जमानत पर बाहर आए आरोपितों का उन्होंने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया था। इस घटना के बाद उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने उन्हें 'नालायक' बेटा कहा था।...
May 3, 2019
गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र चुडासमा की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। गुजरात हाई कोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने माना कि विधानसभा चुनाव 2017 में गुजरात की ढोलका सीट की मतगणना में आयोग के अधिकारियों से गलती हुई है। साथ ही आयोग ने तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
कांग्रेस के अश्विन राठोर ने यह आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव में चुनाव अधिकारियों ने मतगणना में घालमेल कर...
May 3, 2019
खोजी पत्रकार से नेता बने नवनीत चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। चतुर्वेदी का दावा है कि भारत सरकार ने साल 2009 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से सोना खरीदा था, अभी देश का 200 टन सोना गायब है। भारत ने आईएमएफ के सीमित स्वर्ण बिक्री कार्यक्रम के तहत 31,490 करोड़ का सोना ब्रेटन वुड्स इंस्टीट्यूट से खरीदा था।
नवनीत चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने अगस्त 2018 में आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी...
May 3, 2019
मसूद अज़हर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा चिन्हित, प्रतिबंधित और सूचित ग्लोबल आतंकवादी हो गया है। भारत ने लंबे समय तक कूटनीतिक धीरज का पालन करते हुए उसी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अज़हर को ग्लोबल आतंकी की सूची में डलवाया है जहां से उसे 2009,,2016,2017 और मार्च 2019 में पहले सफलता नहीं मिली। पांचवी बार में मिली यह सफलता कूटनीतिक धीरज का मिसाल बनेगी। 1 मई को जब 9 बजे तक चीन की तरफ से...
May 3, 2019
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर विधायक खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी उनके 7 विधायकों के संपर्क में है और उन्हें खरीदने के लिए 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी पर हार के डर से हमारे विधायकों को 10 करोड़ रुपए देकर खरीदने के फिराक में है। प्रधानमंत्री मोदी को...
May 3, 2019
श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद बुर्का बैन की बहस छिड़ गई है। ऐसे में शिवसेना ने मांग की है कि भारत में भी बुर्का बैन किया जाना चाहिए। शिवसेना की मांग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि सरकार को बुर्के के साथ घूंघट पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए। बुर्के पर बैन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। परंतु राजस्थान में 6 मई को होने वाले चुनाव से पहले वहां घूंघट पर भी...
May 3, 2019
भारतीय सेना के कार्यों का श्रेय लेने और महिमामंडन की चुनावी कोशिशों के बीच सेना की हास्यास्पद भूमिका की पोल खुल गई है। हालांकि, अखबारों ने इसे ऐसे प्रस्तुत नहीं किया है। सेना की निन्दा वैसे भी देशद्रोही करार दिए जाने का जोखिम लेना है। फिर भी दुनिया भर में इसकी चर्चा है। आपने भी पढ़ा होगा कि भारतीय सेना ने हिम मानव येति के पैरों के निशान देखने का दावा करते हुए एक ट्वीट किया था। इस मामले में तब भी...