राजनीती
May 5, 2019
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने रविवार को आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार आतिशी के लिए प्रचार किया और लोगों से अनुरोध किया कि वे ऐसे नेता को वोट दें जो उनके बच्चों को ऑक्सफोर्ड या कैंब्रिज विश्वविद्यालय भेजे, अयोध्या या कुंभ नहीं।
पूर्वी दिल्ली के पुरानी सीमापुरी क्षेत्र में आतिशी के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दू-...
May 4, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। केजरीवाल मोती नगर में लोकसभा चुनावों के लिए रोड शो कर रहे थे। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक केजरीवाल आज नई दिल्ली लोकसभा सीट के करमपुरा इलाके में रोड शो कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाल टी शर्ट पहना एक शख्स गाड़ी पर चढ़ गया और उसने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद...
May 4, 2019
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल ने कहा कि कि पीएम मोदी इस बार वर्ष 2014 में किए गए अपने वादों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि मजबूत नेता वह होता है जो अपनी गलतियों को स्वीकार करके उनके लिए माफी मांग ले।
राहुल गांधी सुल्तानपुर में कांग्रेस अध्यक्ष के उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन...
May 4, 2019
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो एक चुनावी सभा का है। इसमें उनके संसदीय क्षेत्र में हुए कार्यों को लेकर मतदाताओं से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान एक युवक ने जब प्रवेश वर्मा से पूछा कि बीते पांच सालों में उन्होंने विकास संंबंधी कौन से काम कराए हैं?
इस सवाल के...
May 4, 2019
बिना वेतन के 28 महीने से कोई कैसे जी सकता है। भारत सरकार की संस्था अपने कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव करे और किसी को फर्क न पड़े। सिस्टम ने एक कर्मचारी को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। 29 अप्रैल को यह लिखकर आत्महत्या कर ली कि भारत सरकार ज़िम्मदार है।
आप यकीन नहीं करेंगे, 55 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इतनी बात बताने के लिए असम से चल कर दिल्ली आए हैं। मामला असम का है। हिन्दुस्तान...
May 4, 2019
गुवाहाटीः चुनाव के दौर में मुस्लिम समुदाय को सबसे बेचारा माना जाता है, कोई भी आता है बयाद देकर निकल लेता है। हाल में मुस्लिमों को लेकर कई बयान दिए गए हैं जिनमें से कुछ पर चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई भी की गई है। मुस्लिमों के प्रति जहर उगलना भाजपा के लिए आम बात है। अब असम के एक भाजपा विधायक ने कहा है कि मुस्लिम दूध नहीं देने वाली गाय की तरह है, जिन्हें चारा खिलाने का कोई फायदा नहीं है। प्रशांत फुकन...
May 4, 2019
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र में पिछले महीने दिये गए उनके दो भाषणों को लेकर क्लीन चिट देने के मामले में चुनाव आयोग में ही दो फाड़ हो गया था। चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को क्लीन चिट दी थी, लेकिन जानकारी के मुताबिक दो में से एक चुनाव आयुक्त ने इस फैसले पर अपनी असहमति जताई थी। इस पूरे मामले से जुड़े उच्च सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग...
May 4, 2019
चुनावी सीजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्ममुग्धता से भरपूर अराजनैतिक इंटरव्यू लेकर सुर्खियों में आए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता पर बवाल छिड़ गया है। अक्षय कुमार ने दुख जताते हुए कहा है कि वे इस बात से आहत हैं कि उनकी देशभक्ति को लेकर संदेह किया जाता है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया है कि उनके पास भारत नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता है। अक्षय कुमार के दुख और बहुसंख्यकों द्वारा...
May 4, 2019
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर 101 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें से अब सिर्फ 26 लोग चुनाव मैदान में हैं। बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया था जिनका नामांकन रद्द होने पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगे थे। संतों ने भी अपने प्रत्याशी भगवान दास वेदांत आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा था जिनका नामांकन कैंसिल कर दिया...
May 3, 2019
सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में केंद्र की मोदी सरकार पर एक और बड़ा गंभीर आरोप लगा है। दैनिक भाष्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा ने कोर्ट को बताया है कि सरकार ने देशभर में कच्चे लोहे की 358 खदानों की लीज का एक्सटेंशन बिना वैल्यूएशन किए कर दिया है। इससे सरकार को 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यानी जिस तरह से यूपीए की सरकार में 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 2.76 लाख...