राजनीती

May 21, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का सातवां चरण संपन्न होने के बाद ही विपक्ष ने ईवीएम को लेकर संदेह जताया है। यूपी, बिहार औऱ हरियाणा में मंगलवार रात से ही ईवीएम की अदला-बदली किए जाने के आरोप विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, चंदौली में हुई घटना पर अब EC ने सफाई जारी की है। आयोग ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सभी EVM कड़ी सुरक्षा में हैं। चुनाव आयोग की तरफ...
May 21, 2019
अहमदाबाद। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुजरात के सूरत से एक विवाद सामने आया है। सूरत के लिंबायत इलाक़े में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाया गया जिसके बाद नाथूराम गोडसे को लेकर एक बार फिर नया विवाद शुरू हुआ है। सूरत के लिंबायत इलाक़े में स्थित ये वही सूर्यमुखी हनुमान...
May 21, 2019
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव 2019 के इम्तिहान का फाइनल रिजल्ट 23 मई को आने वाला है। चुनाव के बाद बोफोर्स मामले के याचिककाकर्ता अधिवक्ता अजय अग्रवाल द्वारा मोदी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर राउज एवेन्यू अदालत सुनवाई करेगी। राउज एवेन्यू अदालत में इस मामले की सुनवाई सीएमएम नवीन कुमार कश्यप कर रहे हैं। सोमवार को संक्षिप्त सुनवाई में शिकायत पर स्पष्टीकरण व दलीलें सुनने के...
May 21, 2019
मतदान, एग्जिट पोल के नतीजों और मतगणना के बीच आज ईवीएम की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। कल सोशल मीडिया पर कई खबरें रहीं और आज के अखबारों में (राजस्थान पत्रिका में पहले पन्ने पर) यह खबर है कि "ईवीएम पर फिर रार : कांग्रेस ने कसा तंज"। इस खबर के मुताबिक, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद (कल) विपक्षी दलों ने यह सवाल उछाला है कि वीवीपैट की पर्चियों और ईवीएम की गिनती अलग हुई तो क्या होगा। कुछ दिन...
May 20, 2019
लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होने के साथ ही तमाम एजेंसियों, टीवी चैनल्स ने एग्जिट पोल दिखाना शुरु कर दिया। विगत 20 साल से गलत साबित हुए टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल ने मोदी सरकार के दोबारा आने का अनुमान जताया है। इससे उलट जनता की राय कुछ औऱ ही नजर आई थी। पांच साल के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह के...
May 20, 2019
भारत में राजनीतिक दलों ने इस साल फरवरी से अब तक फेसबुक और गूगल आदि डिजिटल मंचों पर प्रचार के मद में 53 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही. फेसबुक की विज्ञापन से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी की शुरुआत से 15 मई तक उसके मंच पर 1.21 लाख राजनीतिक विज्ञापन चले. इन विज्ञापनों पर राजनीतिक दलों ने 26.5 करोड़ रुपये खर्च किए. गूगल,...
May 20, 2019
ऐश्वर्या राय पर मीम साझा करने के मामले में महाराष्ट्र महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी किया है। विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम रीशेयर किया था, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी (विवेक ओबेरॉय) की तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। महाराष्ट्र की राज्य महिला आयोग ने आपत्तिजनक ट्वीट के लिए...
May 20, 2019
मोदी सरकार ने 2 दिन पहले बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स, खान और नई औद्योगिक यूनिट शुरू के लिए पर्यावरण छूट बढ़ा दी है. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी कर दी है जिसके तहत अब 20 हजार से 50 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जा रहे निर्माण के लिए पर्यावरण की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी. अभी तक यह छूट 20 हजार वर्गमीटर तक के प्रोजेक्ट्स के लिए थी. अभी तक पर्यावरण...
May 20, 2019
देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपनी 800-900 शाखाओं को बंद करने या तर्कसंगत करने का निर्णय लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने देना बैंक और विजया बैंक से विलय के बाद परिचालन क्षमता में सुधार के लिए यह कदम उठाया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, देना और विजया बैंक के  विलय के बाद एक ही स्थान पर दोनों बैंकों की शाखाएं चल रही हैं। साथ ही कई  मामलों में...
May 20, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान पूर्ण होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजें रविवार शाम से ही आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के नतीजों से एक ओर नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है वहीं एक ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि मानो यह एग्जिट पोल का नहीं चुनाव का फाइनल रिजल्ट् हों। अगर बीते चुनावों को लेकर इन एजेंसियों के नतीजों पर आप गौर करेंगे तो आपको यह...