ऐश्वर्या राय का फोटो ट्रोल कर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

Written by sabrang india | Published on: May 20, 2019
ऐश्वर्या राय पर मीम साझा करने के मामले में महाराष्ट्र महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी किया है। विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम रीशेयर किया था, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी (विवेक ओबेरॉय) की तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था।

महाराष्ट्र की राज्य महिला आयोग ने आपत्तिजनक ट्वीट के लिए अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर भी काफी खिंचाई हो रही है। उन्हें स्त्रीविरोधी मानसिकता वाला बताया जा रहा है।  

विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम रीशेयर था, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी (विवेक ओबेरॉय) की तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसी मामले में राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म में नजर आऩे वाले हैं। यह फिल्म चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी लेकिन राजनीतिक दलों के ऑब्जेक्शन के बाद इसकी रिलीज डेट चुनाव संपन्न होने तक टाल दी थी। 

बाकी ख़बरें