राजनीती
May 23, 2019
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 की वोटों की गिनती में अब तक मिल रहे रुझानों में एनडीए लगभग 2014 के प्रदर्शन के करीब पहुंच रही है। बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं। राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद परिणामों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘प्रचंड मोदी लहर' दिखाई दे रही...
May 23, 2019
लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे। हार-जीत के इस शोर में किसी को भी राजस्थान के एक बेबस किसान की गुहार नहीं सुनाई दी। हनुमानगढ़ में कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही खुद को फांसी पर लटका कर आत्महत्या कर ली है। जिले में बीते 6 महीने में यह कर्ज के बोझ से दबे किसानों की आत्महत्या का तीसरा मामला है।
पुलिस के अनुसार मृतक किसान, सुरजाराम (...
May 23, 2019
नई दिल्ली: 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 542 सीटों पर 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में सम्पन्न हुए आम चुनावों के बाद गुरुवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भाजपा 330 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल...
May 23, 2019
आज मैं कुछ लंबा-चौड़ा या भारी-भरकम लिखूं तो पढ़ेगा कौन? इसलिए द टेलीग्राफ की एक खबर का अनुवाद कर दिया। इससे पता चलता है कि जिस चुनाव नतीजे का हम इंतजार कर रहे हैं उसे कराने वाली ईवीएम के बारे में उठने वाली शंकाओं को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने क्या किया। हिन्दी में मैंने यह खबर इंटरनेट पर ढूंढ़ने की कोशिश की तो सिर्फ सत्याग्रह डॉट कॉम पर मिली।
नीचे अंग्रेजी में टेलीग्राफ की मूल खबर और...
May 22, 2019
एक्जिट पोल के नतीजों के बाद पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्र के कुछ मंत्री, जिस प्रकार का आत्मविश्वास दिखा रहे हैं। वैसा ही आत्मविश्वास पार्टी के अन्य नेताओं में देखने को नहीं मिल रहा है। खबरों की मानें तो RSS, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी के कुछ करीबियों तथा पार्टी के प्रचार में लगे नेताओं को एक्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं हो रहा है।...
May 22, 2019
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ टकराव के दौरान 27 फरवरी को एमआई -17 हेलीकॉप्टर के हादसाग्रस्त होने को लेकर जारी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के बीच भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर वायसेना अड्डे के एयर ऑफिसर कमांडिंग का तबादला कर दिया है। मंगलवार को मीडिया के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस रणनीतिक वायुसेना अड्डे के वरिष्ठतम अधिकारी को हटा दिया गया है। ...
May 22, 2019
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल' से निराश नहीं हों और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
राहुल...
May 22, 2019
मतदान के दौरान किसी भी दल के प्रतिनिधि से संतुष्ट न होने पर मतदाताओं के पास नन ऑफ द अबव (NOTA) का विकल्प है। भारत में वर्ष 2013 में NOTA का विकल्प लागू किया गया था। इसी के साथ अब तक कुल 37 विधानसभा औैर एक लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इन छह सालों में अब तक NOTA पर केवल दो बार 2% से अधिक वोट पड़े हैं। वेबसाइट फैक्टली द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान NOTA की मत प्रतिशत में हिस्सेदारी भी लगातार कम...
जहां एक EVM डिस्बेलैंस दिखाए उस विधानसभा क्षेत्र की पूरी वोट गिनी जाएं: पूर्व चुनाव आयुक्त SY कुरैशी
May 22, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मीम्स बने हैं। एक तरह से चुनाव आयोग की निष्पक्षता और साख पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार तीस्ता सीतलवाड़ ने पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एसवाई कुरैशी से बात की। श्री कुरैशी ने इस बात पर दुख जताया कि वर्तमान चुनावों में चुनाव आयोग सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा औऱ उसपर लगातार सवाल उठे। इस बीच उन्होंने इस...
May 22, 2019
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की ओर से लोकसभा चुनाव की मतगणना में पहले वीवीपीएटी की पर्चियों के ईवीएम से मिलान की मांग को खारिज कर दिया है। ईवीएम-वीवीपीएटी के मुद्दे पर चुनाव आयोग ने अपनी बड़ी बैठकर कर इस संबंध में फैसला लिया।
चुनाव आयोग की बैठक में आयोग के सीनियर अधिकारियों के साथ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा भी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि यदि...