लोकसभा चुनाव 219 के रुझान देख कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत

Written by sabrang india | Published on: May 23, 2019
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 की वोटों की गिनती में अब तक मिल रहे रुझानों में एनडीए लगभग 2014 के प्रदर्शन के करीब पहुंच रही है। बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं। राज्‍य में कमलनाथ के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद परिणामों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘प्रचंड मोदी लहर' दिखाई दे रही है। सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र में पहुंचे थे। जहां उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई। 

रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र में वोटो की गिनती देखने पहुंचे थे। लेकिन नतीजे देखकर वो अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे थे। रतन सिंह ठाकुर काफी समय से कांग्रेस के साथ थे और पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। 

प्रदेश में कुल 29 सीटों में से 28 पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही आगे चल रहा है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्‍याशी नुकल नाथ बढ़त बनाए हुए हैं। नकुल नाथ, राज्‍य के सीएम कमलनाथ के बेटे हैं। प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों की मतगणना में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त का अंतर एक लाख से अधिक वोटों का है।
 

बाकी ख़बरें