राजनीती

July 2, 2019
वाराणसी। हाल के दिनों में बीजेपी नेताओँ की गुंडई भरी करतूतें सामने आ रही हैं। कैलाश विजयवर्गीय के बेटे द्वारा सरकारी कर्मचारी को पीटे जाने का मामला सुर्खियों में है। इस बीच वाराणसी से एक कॉन्ट्रेक्टर की पिटाई की खबर सामने आ रही है। संस्कार एंटरप्राइजेज नाम से ट्विटर हैंडल से 30 जून को एक ट्वीट किया गया है। यह ट्विटर हैंडल संभवतया कॉन्ट्रैक्टर का ही लगता है जिसपर आपबीती शेयर की गई है। इस ट्वीट में...
July 1, 2019
फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर सांसद सनी देओल ने एक लेखक को अपने संसदीय क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि बनाया है। सोमवार को बीजेपी सांसद ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए स्थानीय अधिकारियों और मीडिया को इसकी जानकारी दी है। सनी के इस कदम को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जनादेश के साथ 'धोखा' करार दिया है। गुरदासपुर सांसद के लेटरहेड पर जारी एक पत्र में देओल ने गुरप्रीत सिंह पलहेरी...
July 1, 2019
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में किया बंद कर दिया। ये काम मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह ने किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने दर्जनों पत्रकारों को इसलिए बंद करवा दिया ताकि सेवाओं में कमी और खामियों को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री से...
July 1, 2019
बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पिछले दिनों 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों के प्रमाणपत्र जारी करने सम्बन्धी हाल के आदेश को सबसे बड़ा धोखा करार दिया है।  मायावती ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा ''उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का यह आदेश इन 17 जातियों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। इससे ना तो इन जातियों को अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण...
July 1, 2019
छात्र-शिक्षक-शिक्षा-शोध-समाज-नुमाइंदगी-राष्ट्रनिर्माण-मानवता आदि के सरोकारों को संसद में 43 साल तक अनवरत उठाने वाले व तीन मुख़्तलिफ़ सूबों से चुनकर लोकसभा पहुंचने वाले देश के चौथे मात्र सांसद व यशस्वी सियासतदां शरद यादव का आज 73वां जन्मदिन है। शरद यादव को इतिहास में विशिष्ट जगह इसलिए भी मिलेगी कि जब लोकसभा का कार्यकाल बढा कर 6 वर्ष कर दिया गया तो लोकसभा की 5 साल की तयशुदा अवधि पूरी होने पर...
July 1, 2019
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता कथित हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने के लिए अल्पसंख्यकों (खासतौर पर मुस्लिमों) को निशाना बनाते नजर आते हैं। उत्तर प्रदेश के रामकोला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नेता सुनीता सिंह गौड़ ने मुस्लिमों को लेकर ऐसी पोस्ट की है जिसे पढ़कर कोई भी आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि यह महिला मुस्लिमों के प्रति किस कदर जहर से भुनी बैठी है। सुनीता सिंह गौड़ को फेसबुक...
July 1, 2019
झारखंड में तबरेज़ अंसारी की भीड़ द्वारा की गयी ह्त्या को लेकर जिले के डुमरियागंज में आयोजित कैंडल मार्च को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी क़ीमत पर मार्च का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। जो मार्च निकालने की कोशिश करेंगे, उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तर्क दिया कि इस आयोजन से सौहार्द बिगड़ेगा। कैंडल मार्च के आयोजकों ने इस रोक को तानाशाही और उसके पीछे के तर्क को...
July 1, 2019
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक और बैष्णभनगर इलाके में एक 24 वर्षीय युवक शनौल शेख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 26 जून को अंजाम दी गई। युवक पर बाइक चोरी करने का शक था। जब युवक का शव रविवार (30 जून) को उसके गृहनगर बैष्णभनगर पहुंचा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।  सूत्रों का कहना है कि शनौल शेख के प्राइवेट पार्ट, आंखों और कानों पर गंभीर चोट लगी थी। उसे मालदा मेडिकल कॉलेज...
July 1, 2019
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके पदाधिकारी और फैकल्टी सदस्य अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने से बचें। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट पर एक पेज बनाएं जहां इससे जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकें और ऐसी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई...
June 29, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते हुए घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है. कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'पूरे...