राजनीती

July 2, 2019
अब भूल जाइये रेलवे की नौकरियों को!, रेलवे में केंद्र सरकार की अब कोई नयी नियुक्तिया नहीं निकलने वाली! रेलवे की नौकरियों में आरक्षण का प्रश्न भी एक झटके में साफ हो जाएगा क्योंकि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी ..... मोदी सरकार भारतीय रेलवे को निगमीकरण की पटरियों पे दौड़ाने वाली है जिसका आखिरी स्टेशन निजीकरण है। निगमीकरण का मतलब है किसी संस्था को निगम का रूप देना। सरकारी नियंत्रण के...
July 2, 2019
रायबरेली सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्र  सरकार पर जमकर हमले किए। सोनिया गांधी ने सरकार पर रेलवे की बहुमूल्य संपत्तियों को निजी क्षेत्र के चंद हाथों को कौड़ियों के दाम पर बेचने का आरोप लगाया। यूपीए अध्यक्ष ने इस बात पर अफसोस जताया कि सरकार ने निगमीकरण के प्रयोग के लिए रायबरेली के मॉडर्न कोच कारखाने जैसी एक बेहद कामायाब परियोजना...
July 2, 2019
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के खाली पड़े आरक्षित पदों को भरने में वह दिलचस्पी नहीं ले रही है और आरक्षण के असली हकदार वर्ग पहले की तरह अब भी उपेक्षा के शिकार हैं।  मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने...
July 2, 2019
दिल्ली में एक मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ समयबद्ध तरीके से मुदकमा चलाना चाहिए और उन्हें दोषी ठहराना चाहिए। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने ट्वीट किया कि किसी भी इबादतगाह या उपासक पर हमला हमारे प्रिय देश के बहुलवाद और विविधता पर हमला है।  उन्होंने कहा, ''तोड़फोड़ की यह घटना बेहद निंदनीय है और मैं मांग करता...
July 2, 2019
दिल्ली: पुरानी दिल्ली के हौज काजी के लालकुआं इलाके में रविवार देर रात को पार्किंग को लेकर स्थानीय निवासियों के दो गुटों में शुरू हुए विवाद ने साम्प्रदायिक रूप ले लिया। इस दौरान एक गुट ने इलाके में मौजूद धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इसके चलते सोमवार को दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें दो मीडियाकर्मी घायल हो गए। फिलहाल किसी भी अप्रिय स्थिति से...
July 2, 2019
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने योगी आदित्यनाथ सरकार के उस फैसले को गैर-कानूनी करार दिया है, जिसके तहत 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का आदेश दिया है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि वह यूपी सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है, क्योंकि ये कानूनी रूप से उचित नहीं है। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक है क्योंकि यह...
July 2, 2019
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का गौरवशाली/क्रांतिकारी इतिहास रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने देश को आंदोलनकारी, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, संविधानविद, इतिहासकर, कलाकार, साहित्यकार, डॉक्टर, वैज्ञानिक आईएएस, पीसीएस तो दिये ही हैं। लेकिन मेरे लिए छात्रसंघ के मायने इससे भी कहीं ज़्यादा इसलिए है कि यह आम छात्र को मौक़ा देता है, सीखने, लड़ने का, खुद की पहचान बनाने का। एक आम छात्रा जिसने...
July 2, 2019
आवश्यकता है कि किसी ऐसे बयान की जिसके कारण धर्म से जुड़े हों। बोलने वाले के ललाट पर टीका हो या ठुड्डी पर बकर दाढ़ी हो। कोई वीडियो मिल जाए तो वह और अच्छा। यह रोज़ की डिमांड है। सप्लायर चाहिए। मंगलवार को न्यूज़ चैनलों का समय मुंबई की बारिश से कट जाएगा फिर भी इससे डिबेट की महफ़िल नहीं जमेगी। मैं मुंबई की बारिश में टीवी की संभावना देखता हूँ। कुल चार दिनों के लिए। यही वो एक मात्र घटना है जिससे पता...
July 2, 2019
बात सिर्फ कहने से बड़ी नहीं होती है। बड़ी इसलिए भी होती है वह किन चुनौतियों के बीच कही जा रही है। इस बॉलीवुड में एक से एक क़ाबिल निर्देशक हैं। जिनके पास जोखिम उठाने के लिए संसाधनों की कमीं नहीं हैं। लेकिन उनमें से किसने हमारे सामने गुज़र रहे समय पर फ़िल्म बनाई है। ये बड़े निर्देशक राजनीति से डर गए। ट्रोल की भीड़ से काँप गए। अनुभव सिन्हा ने न सिर्फ दो दो बार जोखिम उठाया बल्कि ट्विटर पर आकर ट्रोल...
July 2, 2019
आज नवभारत टाइम्स में पहले पन्ने से पहले के अधपन्ने पर फोटो के साथ एक अच्छी खबर है। अफसोस, यह दूसरे अखबारों में पहले पन्ने पर नहीं है। अखबार ने इसे टॉप पर तीन कॉलम में छापा है और संबंधित खबर अंदर भी है। खबर के मुताबिक, महिला फॉरेस्ट अफसर को जिस जमीन पर नेता ने पीटा, वहीं जुटे वन अधिकारी और हजारों पौधे लगाए। यह तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के सरसला गांव का मामला है। वहां वन अधिकारियों ने कल हजारों...