राजनीती
August 31, 2019
गुवाहाटी। असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस की अंतिम सूची आज सुबह 10 बजे जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 3.11 करोड़ लोगों को जगह दी गई है, जबकि असम में रहने वाले 19,06,657 लोग इस लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना दावा नहीं किया था। इन लोगों के लिए यह भले ही चिंता की बात हो, लेकिन यह आखिरी फैसला नहीं है। एनआरसी की प्रक्रिया 2009 से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी...
August 30, 2019
देश की अर्थव्यवस्था भयावह मंदी के दौर से गुजर रही है। 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह गई है। यह पिछले छह सालों में आर्थिक वृद्धि दर का न्यूनतम स्तर पर है। आज जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।
खबरों के मुताबिक इस साल जनवरी-मार्च की तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 5.8 फीसद पर आ गई थी। लेकिन, 2019 की अप्रैल से...
August 30, 2019
भोपाल: नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटेकर छोड़ा बड़दा में नर्मदा चुनौती अनिश्चितकालीन सत्याग्रह में छह दिन से अपने साथियों के साथ बैठी हैं। नर्मदा घाटी के लोग विकट स्थिति का सामना कर रहे हैं। 2 लाख लोगों को जलमग्न होने का खतरा है क्योंकि मोदी सरकार ने कुछ ही हफ्तों में सरदार सरोवर बांध के फाटकों को बंद कर दिया है। इसके बावजूद कि उच्चतम न्यायालय के कानून और आदेशों के अनुसार 32,000 परिवारों का...
August 30, 2019
कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35A को केन्द्र सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद मानवाधिकार रक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के हालातों का जायज़ा लेने गया था. इस प्रतिनिधि मंडल में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज़, कविता कृष्णन, मैमूना मुल्ला, और नेशनल एलायन्स ऑफ पीपुल्स मूवमेण्ट विमल भाई शामिल थे.
NAPM के विमल भाई ने सबरंग से बात करते हुए कश्मीर की आँखोदेखी परिस्थितियां विस्तार से बताई. 9 अगस्त से 13 अगस्त तक...
August 30, 2019
लद्दाख की सीमा से लगे पाकिस्तान प्रशासित गिलगित बल्तिस्तान के लोग आर्टिकल 370 पर भारत सरकार के फैसले के बाद परेशान हैं. उन्हें डर है कि लद्दाख में उनकी ज़मीनें छीन जाएंगी. यहां के नेता पाकिस्तान पर भी आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने भारत जैसे ही फ़ैसले उन पर लागू किए. जिस तरह से 35ए कश्मीर के लोगों की जमीन खरीदने पर रोक लगाता है उसी तरह से एसएसआर नियम यहां लागू था जिसे पाकिस्तान ने 1974 में...
August 30, 2019
रिजर्व बैंक की 2018-19 की एन्युअल रिपोर्ट कल आ गयी और इस बात पर पक्की मुहर लग गयी कि नोटबंदी से बड़ा आर्थिक घोटाला भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। यह वाकई एक आर्गेनाइज्ड लूट ओर लीगलाइज्ड प्लंडर (क़ानूनी डाका) बनकर सामने आया है।
मीडिया इस रिपोर्ट की असली बात को छुपा रहा है। इस रिपोर्ट की हेडलाइन मीडिया द्वारा यह बनाई जा रही है कि इस वर्ष बैंकों में हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6...
August 30, 2019
बैंक फ्राड की राशि पिछले साल की तुलना में 73.8 प्रतिशत अधिक हो गई है। 2017-18 में 41,167 करोड़ का फ्राड हुआ था। 2018-19 में 71,542 करोड़ का फ्राड हुआ है। केस की संख्या के मामले में 15 प्रतिशत की वृद्धि है। फ्राड के 6801 मामले दर्ज हुए हैं। 90 प्रतिशत राशि सरकारी बैंकों की है।
डिजिटल इंडिया के तमाशे के दौर में बैंक नोट का चलन भी 17 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 18 में 18 लाख करोड़ नोट का...
August 30, 2019
मुंबई: देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि धोखाधड़ी की राशि 73.8 प्रतिशत बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में यह आंकड़ा दिया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों को रिपोर्ट किया। इससे पहले वित्त वर्ष...
August 29, 2019
मोदी सरकार ने देश के खुदरा व्यापार में रोजगार पा रहे छोटे बड़े व्यापारियों के व्यापार पर गहरी चोट की है। कल उन्होंने बड़ी विदेशी कम्पनियों की बड़ी मुराद पूरी कर दी है अब सिंगल ब्रांड रिटेल में विदेशी कंपनियां फिजिकल आउटलेट से खोलने से पहले ही ऑनलाइन स्टोर शुरू कर सकेंगी फिलहाल, फिजिकल आउटलेट खोलने के बाद ही ऑनलाइन बिक्री की इजाजत थी अब फिजिकल स्टोर को 2 साल बाद खोलने की बात की गई है। यानी...
August 29, 2019
नई दिल्ली। केंद्र सरकार पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम याचिका रद्द करने वाले जस्टिस सुनील गौड़ को मनी लॉन्ड्रिंग अपीलीय ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष बनाने जा रही है। सुनील गौड़ ने अपने रिटायरमेंट के कुछ दिन पहले आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका रद्द कर दी थी। अब उन्हें बड़ा पद मिलने पर सवाल उठ रहे हैं।
सुनील गौड़ पिछले हफ्ते गुरुवार को...