राजनीती

November 3, 2019
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दावा करते नजर आते हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था सबसे अच्छे स्तर पर है। लेकिन आए दिन हत्या, बलात्कार की खबरें इन दावों को फुस्स साबित कर देती हैं। लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लखीमपुर खीरी में खमरिया कस्बे में एक पत्रकार को गोली मार दी गई। हिंदुस्तान के रिपोर्टर रमेश मिश्र ( 46) को लखीमपुर नगर में शाम 5.50 के...
November 2, 2019
नई दिल्ली। बहुजन चिंतक और प्रोफेसर दिलीप मंडल ट्विटर ने प्रतिबंध लगा दिया था. दिलीप मंडल को ट्विटर पर कुछ भी लिखने या पोस्ट करने से प्रतिबंधित किया गया था. इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर दिलीप मंडल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी, साथ ही उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है, जिसकी वजह से ट्विटर ने प्रतिबंध लगाया. ये ट्वीट 1 मार्च 2019 को किया गया था. इसके बाद दिलीप मंडल ने ट्विटर...
November 2, 2019
1930 की वैश्विक महामंदी मे अमेरिकी जनता पर इस स्लो डाउन का इतना मनोवैज्ञानिक असर पड़ा कि वहां के लोगों ने अपने खर्चो में दस फीसदी तक की कमी कर दी जिससे मांग प्रभावित हुई'। क्या ठीक यही परिस्थिति हम यहाँ बनते नही देख रहे हैं? भारत के आम आदमी ने अपने खर्चो मे दस फीसदी से भी ज्यादा कटौती करना शुरू कर दी है और इसका असर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर देखने को मिल रहा है 2019- 20 की पहली छमाही...
November 2, 2019
वाट्सऐप स्पाइवेयर से निगरानी रखने और मोबाइल में सुरक्षित पासवर्ड जैसी भी गुप्त जानकारी को चुराए जाने की ख़बर ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। भारत में भी अब तक जो मामले सामने आए हैं उससे तूफ़ान खड़ा होने की संभावना है। भारत में जिनको निशाना बनाए जाने की रिपोर्टें हैं वे सभी पत्रकार, शिक्षाविद, मानवाधिकार और दलित कार्यकर्ता हैं। इसमें भीमा कोरेगाँव केस में आरोपी बनाए गए वे कार्यकर्ता भी शामिल...
November 2, 2019
पूरे देश को अब अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। लेकिन फैसले से पहले हर कोई अमन की दुआ मांग रहा है। मस्जिदों में अपील की जा रही है कि फैसला चाहे जो भी हो लेकिन शांति बनाए रखें। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भी अयोध्या मसले पर आने वाले फ़ैसले को लेकर सभी से संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। लखनऊ में बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी...
November 2, 2019
तमिलनाडु के वीधि गांव में सवर्णों के जातीय दंभ का मामला उस समय सामने आया जब एक दलित परिवार को कचरा फेंकने वाली जगह और सीवर से अंतिम यात्रा निकालने पर मजबूर किया। भेदभाव का यह मामला कोयबंटूर जिले में सामने आया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दबंगों ने उन्हें मुख्य सड़क से नहीं जाने दिया, जिसके चलते उन्हें दूसरा रास्ता...
November 2, 2019
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) के अंतिम मसौदे में असम के 19,06,657 लोगों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। जिन लोगों को अंतिम मसौदे से बाहर रखा गया है उन्हें अब असम के कुछ जिलों में संबंधित अधिकारी "अस्वीकृति के कारण" की प्रमाणित प्रतियां सौंप रहे हैं। इन प्रमाणित प्रतियों में अंतिम मसौदे से बाहर रखने के कारण बताए गए हैं। ऐसे में लिस्ट से बाहर किए गए व्यक्ति के पास विदेशी ट्रिब्यूनल...
November 2, 2019
NRC की फ़ाइनल सूची प्रकाशित होने से पहले असम के डिटेंशन कैम्पों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सूची प्रकाशित होने के बाद दुलाल चंद्र पाल और फालू दास की मौत हुई है। ऐसे में भाकपा माले ने डिटेंशन कैंपों को यातना शिविर बताते हुए इन्हें बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही भाकपा माले ने डिटेंशन कैंपों को बंद करने, एनआरसी वापस लेने व नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए 6 नवंबर को देशभर...
November 1, 2019
आरएसएस भारत में अल्पसंख्यकों को दो श्रेणियों में विभाजित करने से कभी नहीं थकता है। प्रथम श्रेणी में हैं जैन, बौद्ध तथा सिख जो भारत में ही स्थापित धर्मों का अनुसरण करते हैं। दूसरी श्रेणी में है मुस्लिम एवं ईसाई जो ‘विदेशी’ धर्मों के अनुयायी हैं। उसका दावा है कि वास्तविक समस्या दूसरी श्रेणी के साथ है जिनका हिन्दूकरण करने की जरूरत है जबकि प्रथम श्रेणी को अल्पसंख्यकों के लेकर कोई समस्या...
November 1, 2019
साधो, आज एक पंडित जी का लेख पढ़ने को मिल गया। उस लेख में हिंदू धर्म और त्योहारों के महत्व पर पर  प्रकाश डाला गया था। लेख मुख्यतः  छठ पूजा को लेकर था।  साधो, उस लेख का मुख्य सार यह था कि किस तरह हिन्दू धर्म के त्योहार सभी जातियों का उद्धार करते हैं। पढ़ते हुए यह भी आभास हो रहा था कि पंडित जी बताना चाह रहे हैं कि वर्ण व्यवस्था कितना जरूरी है। जाति का होना कितना जरूरी है।...