राजनीती

March 8, 2020
द टेलीग्राफ ने आज खबर दी है कि दो मलयालम चैनल का प्रसारण रोकने के अपने फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है और दोनों चैनल का प्रसारण 48 घंटे की मियाद खत्म होने से पहले, शनिवार को शुरू हो गया। एशियानेट का प्रसारण रात डेढ़ बजे शुरू हुआ जबकि मीडिया वन का प्रसारण सवेरे साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने यह संकेत देने का प्रयास किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
March 7, 2020
नई दिल्ली: देश के कई स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी लाने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में चंदन सिंह और नमा नागेश्वर राव के प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। राय ने कहा, ‘अभी तक...
March 6, 2020
कोई माने या न माने लेकिन यह सच है कि रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन के इस्तीफे ओर यस बैंक में चल रही उठापटक के बीच सीधा संबंध है। कल सुबह खबर आई कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से तीन महीने पहले ही स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन.एस. विश्वनाथन ही रिजर्व बैंक में बैंकिंग रेगुलेशन, कॉपरेटिव...
March 6, 2020
दिल्ली हिंसा की सुनवाई के दौरान भड़काऊ भाषणों को लेकर सख्त रुख अपनाने और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर को गुरुवार को फेयरवेल दी गई। जस्टिस मुरलीधर को वकीलों और अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने एक समारोह में भावपूर्ण विदाई दी।  बता दें कि जस्टिस मुरलीधर का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कर दिया गया था। जस्टिस मुरलीधर को फेयरवेल देने के लिए...
March 6, 2020
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि आपका आशय नहीं था, लेकिन जिस तरीके से मारा गया, वो ब्रूटल था। आपको दोषी करार दिया जाता है। इस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कुल 11 आरोपी थे। इनमें से 4 बरी किए गए है। बाकी 7 को कोर्ट ने पीड़िता के पिता की...
March 6, 2020
कहते हैं कि इतिहास अपने आप को दोहराता है, पहले त्रासदी के रूप में और फिर प्रहसन की तरह. भारत के मामले में, सांप्रदायिक हिंसा न सिर्फ स्वयं को दोहराती आई है वरन् वह अलग-अलग तरह की त्रासदियों के रूप में हमारे सामने आती रही है. साम्प्रदायिक हिंसा की सभी घटनाओं में कुछ समानताएं भी होती हैं परंतु ये समानताएं अक्सर पर्दे के पीछे रहती हैं. यही बात दिल्ली की हालिया हिंसा के बारे में भी सही है. यह हिंसा...
March 5, 2020
पिछले साल अक्टूबर में दिहाड़ी मजदूर दुर्योधन दास को जब एक फोन कॉल आया तब वो काम की तलाश में थे। उन्हें भारत के पूर्वोत्तरी राज्य असम की राजधानी गुवाहाटी में मेडिकल कॉलेज में आने को कहा गया, जहां उनके 70 वर्षीय पिता फालु दास को ‘बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति’ के चलते भर्ती कराया गया था। फालू अपने पीछे एक पत्नी और छह बच्चे, चार बेटियाँ और दो बेटे छोड़ गए हैं (फोटो- विद्या कृष्णन/अल...
March 5, 2020
सीएए-एनपीआर के खिलाफ किए गए एक स्कूली प्ले पर दर्ज कथित राजद्रोह के मामले में कर्नाटक के बीदर की सेशन कोर्ट ने मंगलवार को शाहीन प्राथमिक और उच्च विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल कादिर को अग्रिम जमानत दे दी। अब्दुल कादिर अल्लामा इकबाल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष और शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक भी हैं। सत्र न्यायाधीश मनगोली प्रेमवथी ने कादिर की तरफ से दायर अर्जी को स्वीकार करते हुए दो...
March 5, 2020
सरदार पटेल भी फेक न्यूज़ से जूझ रहे थे । उन्होंने एक ऐसे ही फेक न्यूज़ का पर्दाफ़ाश किया था।। इस लेख में उर्विश कोठारी ने दिल्ली से सटे मेवात में हुए दंगे के बारे में लिखा है। मेव मुसलमानों को सरकार पाँच लाख देगी। ऐसा कह कर किसी अख़बार में छाप दिया था। इसका खंडन सरदार पटेल ने किया था। जिस हिंसा के संदर्भ में उर्विश ने लिखा है उसके आगे की कहानी कुछ बताना चाहता हूँ। मेवात में तीस हज़ार...
March 5, 2020
उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज के प्राथमिक स्कूल कपूरपुर में मिड डे मील के दौरान सामान्य और दलित छात्रों को अलग-अलग जगह से भोजन की थाली व गिलास दिए गए। ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के सामने ही जातीय भेदभाव का यह मामला सामने आया। उन्होंने अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी है। मीरगंज ब्लॉक में गणित के अकादमिक रिसोर्स पर्सन शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को मॉनिटरिंग के लिए कपूरपुर स्कूल गए...