राजनीती

February 22, 2021
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने के लिए रविवार को 23 से 27 फरवरी के बीच कई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। किसान मोर्चा ने कहा कि वे प्रदर्शन को लंबे समय तक चलाने के लिए जल्द ही नई रणनीति तैयार करेंगे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके...
February 22, 2021
शामली ज़िले में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की अगुवाई में भैंसवाल गांव पहुंचे भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा है। किसानों ने गांव में एंट्री करने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर प्रतिनिधिमंडल का रास्ता रोक दिया। वहीं, किसानों ने संजीव बालियान मुर्दाबाद व किसान एकता ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए और भाजपा नेताओं को गांव से खदेड़ दिया। किसानों ने दो टूक कहा कि 250...
February 20, 2021
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी हुई। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों से जनता परेशान है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और अहम मुद्दा है। केंद्र और राज्य सरकारों को उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराने के लिए बात...
February 20, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 फरवरी 2020 को हुए दंगों में शाहिद नामक व्यक्ति को मारने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जुनैद, चांद मोहम्मद और इरशाद नाम के तीन अभियुक्तों को जमानत दे दी। इन आरोपियों को दयालपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 84/2020 के तहत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी किया था। लाइव लॉ के मुताबिक कोर्ट ने कहा, "न तो हत्या का उनका कोई उद्देश्य (मोटिव) था, न ही उनमें से कोई...
February 20, 2021
नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गईं कार्यकर्ता दिशा रवि के समर्थन में ट्वीट कर मानवाधिकार का मामला उठाया है। दिशा रवि भारत में ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ कैंपेन के संस्थापकों में से एक हैं। यह स्कूली छात्रों का एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन है, जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। इस आंदोलन को उस समय व्यापक लोकप्रियता मिली...
February 20, 2021
बिहार में नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) रिपोर्ट आने के बाद हंगामा मच गया है। बिहार में वर्दी और भर्ती घोटाले के बाद अब बॉडीगार्ड घोटाला होने की जानकारी मिली है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के जरिये कैग ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। कैग की रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में सिस्टम की मिलीभगत से बॉडीगार्ड घोटाला कर राज्य सरकार को 100 करोड़ से अधिक का...
February 20, 2021
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एके पलानीस्वामी ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य सरकार सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए 1500 मामलों में से हिंसा व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान के मामले छोड़कर अन्य सभी केस वापस लेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन व कोरोन गाइड लाइन उल्लंघन के मामले भी वापस लिए जाएंगे। ऐसे करीब 10 लाख मामले दर्ज किए गए थे।  तेनकासी में आयोजित एक...
February 20, 2021
इतिहास का सबसे बड़ा व व्यापक किसान आन्दोलन दिन-प्रतिदिन वैश्विक रूप लेता जा रहा है. देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी वर्तमान में कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है और इनके बेहतरी की बात करके ही देश को सशक्त बनाया जा सकता है. मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई आन्दोलन गले की फांस बन कर रह गया है. दो तरफ़ा ज़िद की इस जंग में देश का किसान पिसता ही जा रहा है. शुरुआत में किसान आन्दोलन...
February 19, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि टूलकिट मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के बारे में मीडिया में आई कुछ खबरें ‘सनसनीखेज और पूर्वाग्रह से ग्रसित रिपोर्टिंग’ की ओर संकेत करती हैं। अदालत ने इस तरह की सामग्री को इस चरण में हटाने का आदेश देने से इनकार कर दिया लेकिन साथ ही मीडिया प्रतिष्ठानों से कहा कि लीक हुई जांच सामग्री प्रसारित...
February 19, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने बताया कि दोनों दलित लड़कियों के शवों की पोस्टमार्टम...