नई दिल्ली| अपनी फिसलती जुबान के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आये दिन नए-नए विवादित बयान देकर खोखली लोकप्रियता बटोरते रहते हैं। गिरिराज सिंह बिहार के नवादा से सांसद हैं मगर जनता के बीच इनकी पहचान इनके काम की वजह से नहीं बल्कि इनके विवादित बयान की वजह से हैं।

उत्तर प्रदेश (यूपी) के सहारनपुर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है गिरिराज ने कहा, “देश की जनता राम मंदिर मांग रही है लेकिन राम मंदिर कैसे बनेगा जब देश में राम भक्त ही नहीं रहेंगे। हिंदू समाज को अपनी आबादी बढ़ाने की जरूरत है। देश के आठ राज्यों में हिंदुओं की जनसंख्या लगातार घट रही है।”
केंद्रीय मंत्री आगे कहते हैं कि “बंटवारे के समय पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिंदू थे लेकिन आज वो एक प्रतिशत रह गए हैं। जबकि उस समय भारत में 90 प्रतिशत हिंदू थे और 10 प्रतिशत मुस्लिम थे और अब मुसलमान 24 प्रतिशत हो गए हैं और हिंदू घटकर 76 प्रतिशत रह गए हैं।”
वैसे हम आपको बता दे कि साल 2011 की जनगणना का अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक है। भारत की कुल आबादी में 79.80% हिंदू और 14.23% हैं।
गिरिराज सिंह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। इतने जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस प्रकार का गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए मंत्री जी ज़रा भी संकोच नहीं करते। मंत्री जी को इस काम में इतनी महारत हासिल है कि ये हर तरह के विवादित बयान दे लेते हैं चाहे वो धर्म को लेकर हो, शिक्षा व्यवस्था को लेकर हो, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र पर हो या जनसंख्या आदि को लेकर हो।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपनी इस कला का इस्तमाल महिलाओं के उपर अभद्र टिप्पणी करने में भी करते हैं।
मंत्री जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था सोनिया गांधी अपने गोरे रंग की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष बनी हैं। गिरिराज सिंह का कहना था ‘अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियाई महिला से शादी की होती, जो गोरी चमड़ी वाली नहीं होती, तो क्या कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में काम करती?
इस मामले में सफाई देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि ये बयान अनौपचारिक तौर पर दी गई थी।
गिरिराज सिंह मोदी विरोधियों को पाकिस्तान जाने की भी नसिहत दे चुके हैं।
साल 2014 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी विरोधियों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इस मामले में उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज हुआ था।
Courtesy: National Dastak