असम में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तेजपुर की अपनी पहली रैली में वादों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने पार्टी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र का पत्ता खोलते हुए कहा है कि कांग्रेस यहां चुनाव जीतते ही पांच वादों को सबसे पहले गारंटी के तौर पर लागू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे ही चुनाव जीतेगी सबसे पहले राज्य में ऐसा कानून बनाएगी जिससे सीएए (Citizenship amendment act) निरस्त हो जाएगा। सीएए खत्म करने के अलावा राज्य में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी, चाय बगान मजूदरों का न्यूनतम मेहनताना 365 रुपये रोजाना, गृहणियों को 2000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की गांरटी दी जाएगी।

सीएए कानून निरस्त करने के अलावा प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस अगर चुनाव जीतती है तो राज्य के पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा चाय बगानों के मजदूरों का न्यूनतम वेतन 365 रुपये रोजाना कर दिया जाएगा। उन्होंने तेजपुर की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में प्रत्येक परिवारों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
प्रियंका गांधी ने रैली में कहा कि राज्य की गृहणियों को प्रत्येक महीना 2000 रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वह अपना घर चला सके। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर आक्रामक प्रहार करते हुए कहा है कि बीजेपी ने असम के अस्तित्व पर हमला किया है। असम के साथ उसने मजाक किया है। प्रियंका ने कहा, चुनाव से पहले भाजपा कहती थी कि असम में सीएए को लागू नहीं किया जाएगा लेकिन चुनाव के बाद इसे लागू कर दिया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा पूरे देश में सीएए की बात करती है लेकिन असम में इस पर बात करने की उनकी हिम्मत नहीं है। गौरतलब है कि कई पार्टियां सीएए को असम के मूल निवासियों के लिए नुकसानदेह मानती है।
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन-जिन जगहों पर लोग मुसीबत में रहते हैं वहां मोदी जी नहीं जाते। उन्होंने कहा, आप लॉकडाउन में फंसे हुए थे। आपने बाढ़ का सामना किया लेकिन मोदीजी यहां नहीं आए न ही असम की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा, जब मेरे पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने असम समझौता लागू किया था। इस समझौते का मुख्य उद्येश्य असम की संस्कृति की रक्षा करना था। उन्होंने कहा कि इस समझौते में यह तय हुआ था कि असम में केंद्र सरकार हर चीज में अपनी मर्जी नहीं चला सकती। लेकिन भाजपा ठीक इसका उल्टा कर रही है।
प्रियंका ने कहा भाजपा सिर्फ वादे करती है लेकिन एक भी पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा चुनाव से पहले बीजेपी ने जाति, माटी और भेठी (समुदाय, जमीन और घर) की रक्षा का वादा किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी असम समझौते की धारा 6 को लागू करने की बात कही थी लेकिन चुनाव जीतते ही इसको भूल गई और सीएए लागू कर दी। धारा 6 में कहा गया है कि असम के लोगों की विरासत, भाषायी पहचान और संस्कृति की रक्षा और संरक्षण के लिए संवैधानिक, वैधानिक और प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।