नई दिल्ली। चुनावी मौसम में राजनीतिक बयानबाजी के बीच आज बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंककर हमला किया गया। राव और भूपेंद्र यादव साध्वी प्रज्ञा पर बीजेपी हेडक्वॉर्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जब यह घटना हुई। हालांकि, जूता फेंकनेवाले इस शख्स को तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों ने अरेस्ट कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी शख्स का नाम शक्ति भार्गव है और वह पेशे से डॉक्टर हैं। पुलिस फिलहाल भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जूता फेकें जाने की घटना के बाद भी बीजेपी प्रवक्ता राव संयत नजर आए और उन्होंने कोई बहुत आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखी। इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, 'जिस भी शख्स ने यह किया और अगर किसी के कहने पर किया है तो यह बेहद दुखद है। यह अमर्यादित आचरण है और लोकतंत्र में इसके लिए कई जगह नहीं है।'
खबरों के मुताबिक जैसे ही GVL नरसिम्हा ने साध्वी प्रज्ञा के बारे में कुछ बोलना शुरू किया गोपाल भार्गव ने उनपर जूता चला दिया जो उनके चेहरे को छूता हुआ निकल गया। इससे पहले भाजपा सांसद और विधायक में जूतमपैजार का मामला नजर आया था। भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा विधायक पर धड़ाधड़ जूते बजाए थे।