राजस्थान: कर्मचारियों की पोशाकों पर पहरा

Written by Mahendra Narayan Singh Yadav | Published on: June 28, 2018
राजस्थान की सरकार अपने कर्मचारियों की कार्यक्षमता भले ही न बढ़ा पाई हो, लेकिन वह अजीबोगरीब नियम लगाकर उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगातार लगाती जा रही है।

Dress Code

सरकार सरकारी कर्मचारियों के पहने जाने वाले कपड़ों पर अनुशासन के नाम पर प्रतिबंध लगा रही है। ताजा मामला राज्य के श्रम विभाग का है। विभाग ने कर्मचारियों के टीशर्ट और जींस पहनकर आने पर रोक लगा दी है। नईदुनिया की खबर के मुताबिक, विभाग के आयुक्त गिरराज सिंह कुशवाह ने आदेश जारी करके जींस और टीशर्ट को अशोभनीय कपड़े माना है, और कर्मचारियों को केवल पेंट और शर्ट पहनकर आना होगा।

इसके पहले मुख्यमंत्री कार्यालय और जनसंपर्क विभाग भी ऐसा ही प्रतिबंध लगा चुका है। 2015 में ही राज्य सरकार ने लिखित आदेश जारी करके जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान जींस और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी थी। इसी तरह से मुख्यमंत्री कार्यालय में
भी मौखिक आदेश के जरिए जींस और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई थी।



पुलिसकर्मियों के भी मुख्यालय या थानों में किसी भी तरह की कैजुअल ड्रेस पहनने को अनुशासनहीनता माना जाता है। पुलिसकर्मी और अधिकारी कार्यालय में टीशर्ट, जींस, स्पोर्ट्स शू आदि नहीं पहन सकते। इतना ही नहीं, उनके कपड़ों का रंग भी भड़कीला होने पर अनुशासनहीनता माना जाता है। 2016 में ही इस बारे में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था एनआर के. रेड्डी ने आदेश जारी किए थे।।
 
 

बाकी ख़बरें