दाल सौ के पार हो गयी
बेरोजगारों की भरमार हो गयी
जनता अब लाचार हो गयी।
बिन पानी के देखो आधा देश तड़प रहा है।
मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।
योग गुरु अब व्यापारी हो गए
चोर लुटेरे अधिकारी हो गए
सभी भक्त सरकारी हो गए
गुंडा बलात्कारी up में पार्टी अध्यक्ष बन रहा है।
मेरा देश बदल रहा है ,आगे बढ़ रहा है।
शिक्षा का सत्यानाश हो गया
साहेब MA पास हो गया
चार साल का विकास हो गया
पेट्रोल दस रुपये बढ़कर एक पैसा घट रहा है
मेरा देश बदल रहा है , आगे बढ़ रहा है।
कोई घोड़े की टांग तोड़ रहा
कोई JNU के कंडोम जोड़ रहा
साहेब न्यूज़ में सुर्खियां बटोर रहा
FTII से लेकर श्री नगर तक छात्र पिट रहा है
मेरा देश बदल रहा है , आगे बढ़ रहा है।
हरियाणा अब गुरु ग्राम हो गया
देशद्रोही कहके पीटना आम हो गया
GST का नेटवर्क जाम हो गया
फ्रीज में रखा मटन अब बीफ बन निकल रहा है
मेरा देश बदल रहा है , आगे बढ़ रहा है।
आधी सड़क का उद्घाटन हो रहा
किसान बैठा मेड़ पर रो रहा
साहेब कान रुई डाल सो रहा
शिक्षा मंत्री सीता को टेस्टट्यूब बेबी बोल रहा है
मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।
Photo: Pradeep Gaur/Mint
Photo: Pradeep Gaur/Mint