RJD नेता ने वरिष्ठ पत्रकार को दी गालियां तो तेजस्वी यादव ने दिखा दिया बाहर का रास्ता

Published on: May 2, 2018
मंगलवार को आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ ऐसा बड़ा कदम उठाया कि सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा जमकर तारीफ होने लगी। यही नहीं इस मामले के बाद अब ट्विटर यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी तेजस्वी से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं। 



दरअसल, आरजेडी की वैशाली यूनिट के एक नेता ने सोमवार को एक समाचार 'वेबसाइट जनता का रिपोर्ट' द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ पत्रकार और रिफत जावेद को भद्दी गालियां दी थी। इस पर आपत्ति जताते हुए रिफत ने तेजस्वी और उनकी बहन मीसा भारती से शिकायत की थी। 

इसकी जानकारी मिलते ही तेजस्वी ने कुछ ही घंटो के भीतर अपनी ही पार्टी के अहम कार्यकर्ता को पद से हटा दिया, साथ ही उन्होने ट्वीटर पर रिफत से माफी भी मांगी। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “डियर रिफत जावेद, इसे मेरी जानकारी में लाने के लिए आप का शुक्रिया। मैं इसके लिए उसकी ओर से मांफी मांगता हूं। उसे राजद के छत्रा ब्लॉक प्रमुख पद से फ़ौरन निष्कासित कर दिया गया है। हम ऐसे असामाजिक तत्वों को बढ़ावा नहीं देते हैं। एक मर्तबा फिर से माफ़ी।”

तेजस्वी यादव की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद रिफत ने टि्वटर पर उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “वाह! धन्यवाद। आपका यह कदम भारतीय राजनीति में ताजगी भरी सांस जैसा है। उम्मीद है कि बाकी नेता, खासकर पीएम नरेंद्र मोदी भी इससे कुछ सीख लेंगे। एक बार फिर से शुक्रिया।”

बाकी ख़बरें