राजस्थान। बीजेपी नेता और विधायक आए दिन किसी ना किसी विवाद में घिरे रहते हैं। ताजा मामला भरतपुर की बयाना-रूपवास विधानसभा से भाजपा के विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल को लेकर सामने आया है। बच्चू सिंह की एक सेल्फी ने उन्हें विवादों में खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विधायक बच्चू सिंह ने सेल्फी अपने क्षेत्र के एक गांव में जलते हुए घरों के साथ ली है और इसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, जिसके बाद चारों ओर उनकी किरकिरी हो रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सहित हर कोई विधायक इस सेल्फी पर सवाल खड़ा कर रहा है।
बता दें कि रुदावल थाने के गांव नगला मोरोली डांग में मंगलवार देर शाम को कुशवाह बस्ती के कच्चे घरों में आग लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीण जब आग बुझा रहे थे तो इलाके से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक बंसीवाल भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लोगों की मदद की बजाय जलते घरों के साथ खुद की सेल्फी ले डाली और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया।
विधायक बच्चू सिंह की सेल्फी को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए इसकी निंदा की। साथ ही इसे मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया है। बच्चू सिंह के फेसबुक पर उनकी सेल्फी को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि भाजपा विधायक को अपने क्षेत्र की जनता के दुख दर्द की कितनी चिंता है। विधायक की सेल्फी पूरे जिले में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
Courtesy: National Dastak