भाजपा नेता ने होली मिलन पर की दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग

Published on: March 15, 2017
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जीत की खुमारी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर से उतरने के नाम ही नहीं ले रही। बीजेपी नेता विधानसभा चुनावों की जीत के बाद अभी से बेकाबू हो रहे हैं। इस बात का जीता जागता उदाहरण प्रदेश के मुरादाबाद में देखने को मिला। शहर के सिविल लाइन थाना स्थित वेब सिनेमा शिव मंदिर में चल रहे होली कार्यक्रम में बीजेपी नेता की गुड़ागर्दी देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम के साथ-साथ छोटा सी दावत का कार्यक्रम भी आयोजित किया था। 


 
बीजेपी नेता ने अपने नौकर से कार्यक्रम में से खाना मंगवाया तो लोगों ने उससे यहीं आकर खाने को कहां। लोगों की इस बात से बीजेपी नेता गु्स्से से तीलमीला गया और उसने पहले अपने घर से बाहर निकल अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो हवाई फायर किए। फिर वह होली कार्यक्रम में पहुंचा और वहां जाकर उसने स्थानीय योगेश रस्तोगी नामक व्‍यापारी के सीने पर पिस्टल तान दी और फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि योगेश रस्तोगी ने उनके हाथ को झटककर किसी तरह अपने आप को बचा लिया। इसके बाद बीजेपी नेता ने वहां मौजूद कई अन्य लोगों से भी मारपीट की। 
 
इस बीच लोगों ने पुलिस को घटना को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बीजेपी नेता दीपक अग्रवाल को सिविल लाइन थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक दीपक अग्रवाल भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ का नेता हैं और वह अक्सर विवादों में रहता है। बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले में भाजपा नेताओं ने उसके खिलाफ एफआईआर भी करवाई थी और पार्टी से बाहर भी कर दिया था, लेकिन इस विधान सभा चुनाव से पहले कुछ नेताओं ने उसकी पार्टी में वापसी करा दी थी, लेकिन इसके बाद तो दीपक के तेवर और बढ़ गए अब इस घटना के बाद यह सवाल खड़े होने लगे है कि अभी तो सरकार का गठन भी नहीं हुआ है अभी से बीजेपी नेता इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो आगे चलकर कितनी गुड़ागर्दी होगी।

Courtesy: National Dastak

बाकी ख़बरें